खेल

रणजी में फिर हारी यूपी, लेकिन सीके नायडु ट्रॉफी में दर्ज की बड़ी जीत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की रणजी टीम एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए विदर्भ के खिलाफ चार विकेट से हार गई। इस हार के साथ ही उत्तर प्रदेश का रणजी ट्रॉफी में सफर समाप्त हो गया और टीम एक बार फिर खाली हाथ लौटने को मजबूर हो गई।

रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उत्तर प्रदेश की पहली पारी 237 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में शिवम मावी की घातक गेंदबाजी के चलते विदर्भ की टीम भी 237 रन पर ढेर हो गई। हालांकि दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश की बल्लेबाजी एक बार फिर लड़खड़ा गई और टीम सिर्फ 200 रन ही बना सकी।

इसके बाद विदर्भ को जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने मैच के अंतिम दिन छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही विदर्भ ने मुकाबला अपने नाम किया और उत्तर प्रदेश का रणजी से बाहर होना तय हो गया।

वहीं दूसरी ओर अंडर-23 सीके नायडु ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। कौशिकी क्रिकेट ग्राउंड, जिम कॉर्बेट (रामनगर) में खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को एक पारी और 15 रन से हराकर पूरे अंक हासिल किए।

इस मुकाबले में उत्तराखंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में उत्तर प्रदेश ने 318 रन बनाकर 148 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में मैच बचाने के दबाव में उतरी उत्तराखंड की टीम उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और 133 रन पर ढेर हो गई।

उत्तर प्रदेश की ओर से विजय कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके और उत्तराखंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि प्रशांत यादव ने तीन विकेट अपने नाम किए। उत्तराखंड की दूसरी पारी में आदित्य नैथानी (43) और ईशाग्रा जागोरी (43) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन वे अपनी टीम को पारी की हार से नहीं बचा सके।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Share
Published by
SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

6 hours ago

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

8 hours ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

9 hours ago

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

9 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…

10 hours ago

अब विदेशी AI पर निर्भरता कम होगी: Sarvam Vision और Bulbul v3 के साथ ‘Sovereign AI’ की दिशा में भारत की बड़ी छलांग

भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…

10 hours ago