Trending News

लंदन में रहकर यूपी के मदरसे से तनख्वाह लेता रहा मौलाना, केस दर्ज

संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश). उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के खलीलाबाद में एक ऐसे मौलाना का खुलासा हुआ है, जो रहते तो लंदन में हैं, लेकिन तनख्वाह भारत से लेते रहे. हैरानी की बात यह है कि मौलाना शमसुल हुदा खान पिछले चार साल तक मदरसे में टीचर के पद पर रहते हुए सैलरी लेते रहे, जबकि इस दौरान वे लंदन में रह रहे थे. अब उन पर धोखाधड़ी और विदेशी फंडिंग का गंभीर मामला दर्ज किया गया है.

मामला आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने के अंतर्गत आने वाले दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा अशरफिया से जुड़ा है. मदरसे के मैनेजर ने मौलाना शमसुल हुदा खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौलाना 12 जुलाई 1984 से मदरसे में टीचर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने 2017 में वीआरएस ले लिया था, उन्होंने 2013 में लंदन की नागरिकता ले ली थी, लेकिन इसके बावजूद 2013 से 2017 तक भारत में टीचर के रूप में सैलरी लेते रहे. इस दौरान उन्होंने सरकारी फंड से 16,59,555 रुपये का गबन किया.

सूत्रों के मुताबिक, एडीएम ने अब रिकवरी नोटिस जारी कर दिया है, लेकिन अभी तक वसूली नहीं हो सकी है. जांच में यह भी सामने आया है कि मौलाना ने संत कबीर नगर में अपने, बेटे, पत्नी और बहू के नाम पर 14 से अधिक बेनामी प्रॉपर्टी खरीदीं. बताया जा रहा है कि उनका संबंध दावत-ए-इस्लामी संगठन से भी रहा है.

एफआईआर में यह भी दर्ज है कि 2013 में लंदन की नागरिकता लेने के बाद मौलाना ने दूसरा पैन कार्ड और आधार कार्ड बनवाया और 2014 से 2022 के बीच विभिन्न नामों से करोड़ों की संपत्तियां खरीदीं.
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि मौलाना ने अपनी बेटी का निकाह एक पाकिस्तानी नागरिक से किया है और उनका पाकिस्तान आना-जाना लगा रहता है.

इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने मौलाना के बेटे तौसीफ रज़ा खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई। मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और कोर्ट में ट्रायल जारी है.

news desk

Recent Posts

Iran-US War: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव, फिर भी अराघची बोले- युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच तनाव…

31 minutes ago

unjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

2 hours ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

17 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

18 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

19 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

19 hours ago