Trending News

रहस्यमयी कॉमेट 3I/ATLAS पर मिले जीवन के बीज ! नयी रिसर्च से फिर गरमाई एलियन स्पेस वाली थ्योरी

नई दिल्ली, 10 दिसंबर 2025 : कल्पना कीजिए, करोड़ों–अरबों किलोमीटर दूर से एक रहस्यमयी धूमकेतु हमारी सौर मंडल की सरहद पार करता हुआ आता है… और दुनिया भर के वैज्ञानिक उसकी एक से बढ़कर एक हैरतंगेज हरकत नोट कर रहे हैं और हर बार ये कुछ ऐसा लग रहा हो जैसे किसी बुद्धिमान सभ्यता ने इसे भेजा हो एक मेसंजर बनाकर या कुछ और । यही हुआ है 3I/ATLAS के साथ । तीसरा इंटरस्टेलर धूमकेतु, जिसे लेकर नासा से लेकर हार्वर्ड तक सबकी नजरें टिकी हैं।

और सबसे बड़ा सवाल: क्या यह जीवन के ‘इंग्रीडिएंट्स’ लेकर आया है?

कहां से आया ये स्पेस वाला मेहमान?

3I/ATLAS को जुलाई 2025 में चिली के ATLAS सर्वे टेलीस्कोप ने खोजा था। इससे पहले सिर्फ दो ही अंतरतारकीय ऑब्जेक्ट मिले थे- I/‘Oumuamua (2017) और  2I/Borisov (2019)

इसकी स्पीड भी कमाल की — 244,800 किमी/घंटा! 19 दिसंबर 2025 को यह पृथ्वी के सबसे पास आएगा और फिर बिना सूर्य की परिक्रमा किए अपनी राह पकड़ लेगा।

JWST की स्टडी से पता चला कि इसमें पानी, CO₂, CO, बर्फ, धूल सब मौजूद है। लेकिन असली ट्विस्ट ये कि इसकी गैसों में 8% मीथेनॉल है जो आम धूमकेतुओं से 4 गुना ज्यादा है! साथ ही हाइड्रोजन साइनाइड (HCN) भी मिला जो जीवन-निर्माण वाली शुरुआती केमिस्ट्री में अहम माना जाता है।

क्या ये सच में LIFE के इंग्रीडिएंट्स हैं?

ये सब बातें पैनस्पर्मिया थ्योरी को मजबूती देती हैं यानी जीवन के बीज धूमकेतुओं से फैल सकते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि 3I/ATLAS में बर्फीले ज्वालामुखियों जैसी गतिविधि (क्रायोवोल्कैनिज़्म) चल रही है, जो इसके कोमा (गैस के बादल) को बनाती है।

लेकिन हम यहाँ  बताते चलें कि इसका मतलब यह नहीं कि धूमकेतु में कोई जीवित जीव हैं।
ये बस बताता है कि ब्रह्मांड में लाइफ-फ्रेंडली केमिस्ट्री कितनी आम है।

Avi Loeb का एंगल: ‘ये एलियन बीज भी हो सकता है!’

हार्वर्ड के खगोलशास्त्री अवी लोएब हमेशा से विवादित लेकिन दिलचस्प थ्योरी देते आए हैं। उन्होंने कहा है कि 3I/ATLAS शायद किसी उन्नत सभ्यता द्वारा भेजा गया ‘बीज’ हो सकता है — यानी Directed Panspermia।

उनके तर्क:
● अजीब कक्षा
● रेट्रोग्रेड ऑर्बिट
● रहस्यमयी त्वरण
● असामान्य धातु संरचना
● और अब 16.16 घंटे वाली “हार्टबीट”

लोएब ने तो इसे अपने ‘Loeb Scale’ पर 4/10 रेट किया है — जहाँ 10 का मतलब “कन्फर्म्ड आर्टिफिशियल”!

लेकिन दुनिया के ज़्यादातर वैज्ञानिक इसे पूरी तरह प्राकृतिक धूमकेतु मानते हैं।

नया खुलासा: मीथेनॉल और HCN की भारी मात्रा

ALMA टेलीस्कोप (चिली) से मिली ताज़ा रिपोर्ट ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है।

● मेथेनॉल — 40 kg/sec!
● हाइड्रोजन साइनाइड — 250–500 g/sec!

ये लेवल हमारे Solar System के किसी भी धूमकेतु जैसा नहीं है। मेथेनॉल प्रीबायोटिक केमिस्ट्री का बेसिक बिल्डिंग ब्लॉक है, यानी DNA/RNA तक की लंबी जर्नी की शुरुआत।

और दिलचस्प बात मीथेनॉल सिर्फ कोर से नहीं, पूरे कोमा में मिला है।
इससे शक मजबूत होता है कि यह मेटल-रिच और केमिकल तौर पर जटिल धूमकेतु है।

लोएब का ताज़ा कमेंट

अवी लोएब ने ALMA डेटा के बाद एक पोस्ट लिखी:
“मेथेनॉल की मात्रा बताती है कि यह इंटरस्टेलर विज़िटर फ्रेंडली है।”

उनके हिसाब से अगर ऐसे ऑब्जेक्ट अरबों साल पहले पृथ्वी पर आए हों, तो शायद वही जीवन के शुरुआती ‘बीज’ लाए हों।

अब सभी की नजर JWST की 19 दिसंबर वाली इमेजिंग और ESA की JUICE मिशन रिपोर्ट (फरवरी 2026) पर है।

रहस्य अभी बाकी है…

3I/ATLAS भले एलियन spaceship न हो, पर यह हमें ये तो जरूर दिखाता है कि जीवन बनाने वाली केमिस्ट्री पूरे ब्रह्मांड में फैली है।
19 दिसंबर को जब यह पृथ्वी के सबसे पास होगा, तब इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा — और शायद तब हमें जीवन के रहस्य पर कुछ और सुराग मिलें।

अभी के लिए बस इतना कह सकते हैं कि ये धूमकेतु विज्ञान की दुनिया में हलचल लाने आया है, और आने वाले महीनों में इसके राज़ और भी खुलेंगे।

news desk

Recent Posts

कैप्टन स्मित मच्छार के घर के बाहर उमड़ा जनसैलाब, तिरंगा लेकर पहुंचे लोग; ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच शौर्य पुरस्कार की मांग

मुंबई: फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में सह-पायलट के हमले के बाद बड़ी त्रासदी को टालने…

14 minutes ago

कैप्टन स्मित मछार की हालत अब कैसी है? तबूक के बाद अबू धाबी में चल रहा इलाज, दूतावास ने दिया ताजा हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की उड़ान में सह-पायलट के हमले के बावजूद 170 से अधिक यात्रियों…

16 minutes ago

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा! पुणे से पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबने से मौत, ज्वार-भाटा का नहीं लगा अंदाजा

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर गुरुवार को पिकनिक मनाने पहुंचे पुणे…

17 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ने बढ़ाई दिल्ली की हलचल! जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दो…

19 minutes ago

‘केंद्र और एमपी सरकार पूरी तरह गायब…’: बालाघाट के आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के राहुल गांधी!

मध्य प्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की दर्दनाक मौतों ने पूरे देश को झकझोर…

5 hours ago