Trending News

छुट्टियों में हिमाचल जाने से पहले जान लें मौसम का हाल, कई जिलों में अलर्ट जारी,  बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं की चेतावनी

मार्च का महीना आते ही मौसम में बदलाव साफ महसूस होने लगता है। मैदानी इलाकों में जहां गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देने लगती है, वहीं पहाड़ी राज्यों में मौसम अक्सर अचानक करवट ले लेता है। यही वजह है कि इस समय कई लोग छुट्टियों, बच्चों की परीक्षाएं खत्म होने और मौसम सुहाना होने के कारण पहाड़ों की ओर घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन अगर आप इन दिनों हिमाचल प्रदेश जाने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल मौसम की ताज़ा स्थिति जरूर जान लें।

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम काफी अस्थिर बना हुआ है। कई ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शिमला में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। कुछ ही देर में सड़कों और घरों की छतों पर सफेद परत जम गई, जिससे पूरा शहर बर्फीले दृश्य जैसा नजर आने लगा।

चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी और के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हुई है। धौलाधार रेंज की चोटियां बर्फ से ढकी दिखाई दीं, वहीं डलहौजी में भी ताज़ा बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए 10 जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अटल सुरंग के आसपास लगातार बर्फ गिरने से सड़कें फिसलन भरी हो गईं, जिसके कारण सैकड़ों वाहन फंस गए। प्रशासन और पुलिस को राहत अभियान चलाकर कई यात्रियों को सुरक्षित निकालना पड़ा।

ऐसे मौसम में हिमाचल घूमने का प्लान पूरी तैयारी के साथ ही बनाना चाहिए। अगर आप मार्च में यात्रा कर रहे हैं, तो मौसम अपडेट लगातार देखते रहें, गर्म कपड़े रखें और ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा से पहले सड़क की स्थिति जरूर जांच लें। इस समय पहाड़ बेहद खूबसूरत जरूर दिखते हैं, लेकिन मौसम का अचानक बदलना सफर को चुनौतीपूर्ण भी बना सकता है।

Afifa Malik

Recent Posts

खुशखबरी के बाद पहली बार लाइमलाइट में आए दीपिका-रणवीर, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…

15 hours ago

Pakistan Blast: कोहाट में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 15 की मौत; 25 घायल अस्पताल पहुंचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…

16 hours ago

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…

16 hours ago

TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…

18 hours ago