Trending News

NEET 2026 पेपर पर गहराया संकट! Telegram पर कार्रवाई को लेकर कोर्ट पहुंचा मामला, उठे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सवाल

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 एक बार फिर विवादों में है। पेपर लीक की शिकायतों और परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों के बाद सरकार ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है

जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई और 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) का कहना है कि कुछ समूह कि टोली टेलीग्राम का इस्तेमाल कथित लीक पेपर बेचने, छात्रों को गुमराह करने और परीक्षा से जुड़ी गलत जानकारी फैलाने के लिए कर रहे थे। इसी कारण केंद्र सरकार ने 16 जून 2026 से टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाई, जो 22 जून 2026 तक लागू रहेगी। साथ ही टेलीग्राम के “मैसेज एडिट” फीचर पर भी 30 जून तक प्रतिबंध लगाया गया है।

हालांकि टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि ऐप पर प्रतिबंध लगाने से असली दोषियों को सजा नहीं मिलेगी और इससे करोड़ों सामान्य उपयोगकर्ताओं को परेशानी होगी।

सरकार का कहना है कि यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है, ताकि दोबारा होने वाली परीक्षा में किसी प्रकार की धांधली न हो सके।

NEET पेपर लीक विवाद ने देश की परीक्षा प्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। टेलीग्राम पर लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध इसी विवाद का हिस्सा है। अब सभी की नजरें 21 जून को होने वाली पुनः परीक्षा और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर टिकी हैं।

news desk

Recent Posts

‘कमल दोषी, संस्थाएं दोषी… अपने नकारेपन को कब मानेंगे ये लोग?’ गोरखपुर में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

राजनीतिक सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गढ़ गोरखपुर से विपक्षी दलों और…

32 seconds ago

ईरान में सत्ता नहीं बदल पाए ट्रंप-नेतन्याहू, अब अमेरिका और इजराइल में खुद घिरे राजनीतिक संकट में

खामेनेई की मौत और सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद भी नहीं टूटा ईरान का…

4 minutes ago

AI वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण पर FIR, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज किया केस

सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर…

43 minutes ago

जयपुर से अमेरिका तक का सफर, पिया डांडिया ने ट्रंप के करीबी को हराकर रचा इतिहास; जानें कौन हैं?

वॉशिंगटन। राजस्थान के जयपुर से अमेरिका पहुंचे एक परिवार की बेटी ने अमेरिकी राजनीति में…

60 minutes ago

चुनावी झटके के बाद ट्रंप के बदले तेवर! ईरान से बातचीत को तैयार अमेरिका, इजराइल की 4 अरब डॉलर की मदद भी बंद करने का ऐलान

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान के बीच ट्रंप के दो बड़े फैसले, तेहरान…

2 hours ago

शादी के 4 साल बाद अलग हुए सिंगर कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी , सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा

अपनी सुरीली आवाज और चार्टबस्टर गानों से दिलों पर राज करने वाली मशहूर प्लेबैक सिंगर…

2 hours ago