Trending News

X (ट्विटर) की याचिका खारिज, हाईकोर्ट बोला– भारत में रहना है तो भारतीय कानूनों से समझौता नहीं

बेंगलुरु – कर्नाटक हाईकोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) की याचिका खारिज कर दी. यह याचिका केंद्र सरकार के टेकडाउन ऑर्डर को चुनौती देने के लिए दायर की गई थी. अदालत ने अपने फैसले में दो टूक कहा कि किसी भी विदेशी कंपनी को भारत में संचालन करना है तो उसे यहां के कानूनों का पालन करना ही होगा.

अदालत ने कहा कि सोशल मीडिया को पूरी तरह स्वतंत्र छोड़ना अराजकता और अव्यवस्था को जन्म दे सकता है. इसलिए समय के हिसाब से इन प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण और निगरानी जरूरी है. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19(1)(a) केवल भारतीय नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है. इसका लाभ विदेशी कंपनियों या गैर-नागरिकों को नहीं मिल सकता.

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि ट्विटर अमेरिका में वहां के कानूनों और निर्देशों का पालन करता है. लेकिन भारत में टेकडाउन आदेशों को मानने से इंकार कर रहा है. अदालत ने कहा कि यह दोहरी नीति स्वीकार्य नहीं है. अगर कोई भी संस्था या कंपनी भारत में काम करना चाहती है तो उसे यहां लागू नियम-कायदों से परिचित होना पड़ेगा और उसी के अनुसार काम करना होगा.

फैसले में यह भी उल्लेख किया गया कि 2021 में लागू नए आईटी नियमों की व्याख्या 2011 के श्रेया सिंघल केस की तरह नहीं की जा सकती. दोनों परिस्थितियां और कानून अलग हैं. इसलिए सोशल मीडिया कंपनियों को इन नियमों को गंभीरता से समझकर पालन करना होगा. अदालत ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल का भी उल्लेख किया और कहा कि यह प्लेटफॉर्म्स और सरकार के बीच समन्वय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है.

news desk

Recent Posts

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

52 minutes ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

2 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

2 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

3 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

3 hours ago

UPI Payment Charges: क्या 2,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने साफ किया पूरा मामला

भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका…

4 hours ago