Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: कानपुर क्राइम अपडेट: गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, आरोपी दरोगा लापता
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > कानपुर क्राइम अपडेट: गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, आरोपी दरोगा लापता
Trending Newsक्राइम

कानपुर क्राइम अपडेट: गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, आरोपी दरोगा लापता

news desk
Last updated: January 8, 2026 11:03 am
news desk
Share
SHARE

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार एक पुलिसकर्मी ने अपने साथी के साथ मिलकर 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप किया। दोनों आरोपियों ने करीब दो घंटे तक कार के अंदर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और बेहोश होने पर उसे उसके घर के सामने फेंक कर फरार हो गए।

पीड़िता के भाई ने घटना की सूचना उसी रात डायल-112 पर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिसकर्मी के शामिल होने की वजह से तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले को दबाने के आरोप भी सामने आए हैं।

मंगलवार को पीड़ित परिवार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिला, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।

कानपुर गैंगरेप केस: एक आरोपी गिरफ्तार, दरोगा फरार; स्कॉर्पियो बरामद, SHO निलंबित

घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में सचेंडी थाने के SHO को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार दरोगा की गिरफ्तारी और पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

पीड़िता के भाई के अनुसार, सोमवार रात जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो उसने अपनी 14 वर्षीय बहन के बारे में पूछा। परिजनों ने बताया कि वह शौच के लिए बाहर गई थी। काफी देर तक न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

करीब एक घंटे बाद किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आरोप लगाया कि काली स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसे जबरन कार में बैठाया और झांसी रेलवे लाइन के पास ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

जांच में दरोगा का नाम आया सामने

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि नाबालिग से जुड़े गैंगरेप मामले में आरोपी दरोगा अमित मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

वहीं, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी शिवबरन यादव ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी।

पुलिस जांच के दौरान इस मामले में दरोगा अमित मौर्य का नाम सामने आया है, जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने एक आरोपी शिवबरन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दरोगा अमित मौर्य फरार बताया जा रहा है।

गलत धाराओं में FIR दर्ज करने पर कार्रवाई

मामले में लापरवाही और गलत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आरोप में सचेंडी थाने के SHO विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: SHO सस्पेंड, उत्तर प्रदेश अपराध समाचार, कानपुर क्राइम न्यूज, कानपुर गैंगरेप केस, कानपुर पुलिस, दरोगा अमित मौर्य, नाबालिग अपहरण, नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस लापरवाही, पोक्सो एक्ट, शिवबरन यादव गिरफ्तार, सचेंडी थाना, स्कॉर्पियो कार बरामद
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अपने शरीर को नैचुरली कैसे करे डिटॉक्स अपने शरीर को नैचुरली कैसे करे डिटॉक्स? फाइबर, पानी और योग, अच्छी आदतें ही बनाएंगी आपको हेल्दी…
Next Article रूस से तेल खरीद पर सख्ती की तैयारी: ट्रंप के नए बिल से भारत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

फीचर

View More

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले…

By news desk 5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

महिला आरक्षण बिल में संशोधन: 816 हो सकती हैं लोकसभा सीटें, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की राजनीतिक दिशा बदलने वाला एक बड़ा कदम उठाते हुए संसद के बजट सत्र…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप का ‘क्लीनअप ऑपरेशन’: FBI डायरेक्टर और आर्मी सेक्रेटरी समेत कई शीर्ष अधिकारियों पर गाज गिरनी तय!

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में इस वक्त भारी उथल-पुथल मची है। एक तरफ अमेरिका ईरान के…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख रही है। एक तरफ अमेरिकी…

4 Min Read
अजय देवगन बर्थडे
EntertainmentTrending News

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर सोशल…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?