Trending News

सीट शेयरिंग से नाखुश मांझी ने फोड़ा बम — कहा, “15 सीटों का दावा किया था, 6 देकर अपमान किया गया!” अब लोजपा के गढ़ में ही देंगे सीधी टक्कर

NDA में सीट शेयरिंग पर फिर फंसा पेंच. एनडीए के अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगे हैं. हम पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बोधगया और मखदूमपुर सीट पर चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है. जिससे एक बार फिर ये सवाल उठ रहा है कि NDA का कैसा गठबंधन है ये ?

बता दें कि 12 अक्टूबर को एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा हुई थी. भाजपा और जदयू को 101–101 सीटें मिलीं, वहीं चिराग पासवान को 29, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को 6–6 सीटें दी गईं. लेकिन मांझी इससे संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि उन्होंने 15 सीटों का दावा किया था और उन्हें केवल 6 सीटें देकर अन्य सहयोगी दलों के प्रत्याशी उनके प्रभाव वाले इलाकों में उतार दिए गए.

मांझी का NDA पर हमला

मीडिया से बात करते हुए मांझी ने कहा, जब सीट बंटवारा हो चुका है तो फिर सहयोगी दल आपसी सीटों पर उम्मीदवार क्यों उतार रहे हैं? यह कहां का न्याय है
मांझी ने यह भी साफ कर दिया कि “हम” पार्टी बोधगया और मखदूमपुर से चिराग के खिलाफ उम्मीदवार खड़े करेगी भले ही एनडीए के तरफ से ही क्यों न हों.

दिलचस्प बात यह है कि मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया गुस्से को जायज बताते हुए कहा कि वो भी उनके विचारों से सहमत हैं. मांझी का यह रुख जदयू से उनकी नजदीकी और चिराग के साथ खींचतान को और स्पष्ट करता है.

बोधगया और मखदूमपुर जैसी सीटें दलित मतदाताओं के प्रभाव वाली हैं, जहां मांझी और चिराग दोनों की मजबूत पकड़ मानी जाती है. ऐसे में एक ही गठबंधन के दो दलों का आमने-सामने आना, न केवल वोट कमी की स्थिति बनाएगा बल्कि भाजपा-जदयू की चिंता भी बढ़ाएगा.

news desk

Recent Posts

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…

2 hours ago

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…

3 hours ago

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…

4 hours ago

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…

6 hours ago

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…

6 hours ago

“भारत को बेच दिया…” राहुल गाँधी के इस बयान पर क्यों मचा घमासान ? बीजेपी सांसद ने की सब्सटेंटिव मोशन की मांग

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच बीजेपी…

7 hours ago