Trending News

प्रेमानंद महाराज से मिले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, भक्तों की उमड़ी भीड़, प्रेमानंद जी से ये बताया आने का मुख्य उद्देश्य

हाल ही में स्वास्थ्य लाभ कर रहे प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मिलने का सौभाग्य बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को प्राप्त हुआ. शास्त्री जी की श्री राधा हित केलि कुंज आश्रम में उपस्थिति की खबर जैसे ही फैली, श्रद्धालुओं की भीड़ आश्रम के बाहर उमड़ पड़ी. भक्तजन संतों के दर्शन और आशीर्वाद के लिए उत्साहित दिखे. इस मुलाकात के दौरान दोनों संतों ने एक-दूसरे के प्रति स्नेह और आध्यात्मिक एकजुटता का संदेश साझा किया, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव हुआ.

मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सराहना करते हुए कहा कि उनका भगवत प्रचार और ज्ञान का प्रसार आम लोगों को भगवान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. वहीं शास्त्री जी ने अपनी वृंदावन यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट किया और बताया कि उनका आगमन “सनातन एकता यात्रा”  की पहल के लिए आशीर्वाद लेने हेतु है. उन्होंने बताया कि यह यात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा.

इसके एक दिन पूर्व कथावाचक श्री पुण्डरीक गोस्वामी और उनकी धर्मपत्नी भी महाराज के स्वास्थ्य और दर्शन के लिए उनके आश्रम पहुंचे थे. लगातार हो रही यह संत-मिलन श्रृंखला न केवल भक्तों में उत्साह और श्रद्धा बढ़ा रही है, बल्कि लोगों को आध्यात्मिक शिक्षा और सकारात्मक संदेश भी दे रही है. प्रेमानंद महाराज और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह मुलाकात भक्तों के लिए आस्था और आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत बन गई है.

news desk

Recent Posts

दिवाली मिलन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2029 की तैयारी और ‘वोट चोरी’ पर मंथन के संकेत

राहुल गांधी के आवास पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, डीके शिवकुमार से अशोक गहलोत…

1 hour ago

Paraguay Political Crisis: बैंक डूबा, 30 लाख लोगों की बचत फंसी, अपनी ही पार्टी ने गिराई राष्ट्रपति की सरकार

पैराग्वे में यूएनो बैंक संकट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को महाभियोग…

1 hour ago

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

19 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

19 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

21 hours ago