Entertainment

उदयपुर की रॉयल वेडिंग में Jennifer Lopez ने बिखेरा जलवा, बॉलीवुड के सितारों ने भी खूब लूटी महफिल

राजस्थान का उदयपुर शहर इन दिनों प्योर हॉलीवुड वाइब्स दे रहा है. फार्मा किंग रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और टेक बॉस वामसी गदिरजू की तीन दिन की शादी को सब ‘वेडिंग ऑफ द ईयर’ बोल रहे हैं. वजह है गेस्ट लिस्ट में ग्लोबल और बॉलीवुड A-लिस्टर्स का होना.

इस मेगा इवेंट की ‘शोस्टॉपर’ थीं पॉप आइकॉन जेनिफर लोपेज़, जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दिया. इतना ही नहीं, जेनिफर ने अपने ‘देसी लुक’ से भी इंटरनेट पर सनसनी फैला दि.

जेनिफर लोपेज़ का देसी-ग्लैमर स्वैग
अपनी पहली भारत यात्रा पर, जेनिफर ने इंडियन कल्चर और वेस्टर्न ग्लैमर का अल्टिमेट फैशन गोल सेट किया. शादी के फंक्शन के लिए, जेनिफर ने डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की कस्टम-मेड कट-वर्क साड़ी चुनी. शिमरी सॉफ्ट पिंक साड़ी को उन्होंने बोल्ड, स्ट्रैपलेस, हैवी-एम्बेलिश्ड ब्लाउज़ के साथ पेयर करके लुक को सुपर मॉडर्न बना दिया.
उन्होंने मनीष मल्होत्रा की ज्वेलरी लाइन के हैवी पीसेज़ पहने, जिसमें 200 कैरेट से ज़्यादा वज़न का एमरल्ड (Emerald) सेट शामिल था. माथे पर मांग टीका लगाकर उन्होंने देसी ब्राइड की सहेली वाला लुक एकदम परफेक्ट कर लिया.

रिसेप्शन में जेनिफर लोपेज़ ने तुरंत सिग्नेचर स्टाइल में स्विच किया. उन्होंने ‘Get Right’ और’Ain’t Your Mama जैसे अपने हिट ट्रैक्स पर फुल-ऑन एनर्जी के साथ परफॉर्म किया. परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक कट-आउट ड्रेसेस और बॉडीसूट्स चुने, जो उनकी फिट बॉडी को कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे. सोशल मीडिया पर ये लुक ट्रेंड कर रहा है.


ये VIP गेस्ट्स थे इनवाइटेड
उदयपुर के लीला पैलेस और जगमंदिर द्वीप पैलेस में हुई यह शादी सचमुच ग्लोबल थी. टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण ऑल-ब्लैक सूट में दिखे और उन्होंने भी खूब अटेंशन बटोरी. बॉलीवुड से रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और जान्हवी कपूर ने संगीत की रात को अपनी परफॉर्मेंस से और भी शानदार बना दिया.
इंटरनेशनल गेस्ट्स में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी थे, जिनका बॉलीवुड गानों पर डांस भी वायरल हो गया था.

कौन हैं रामा राजू मंटेना?
इस ग्रैंड इवेंट के मास्टरमाइंड थे दुल्हन के पिता, रामा राजू मंटेना. वो एक टॉप भारतीय-अमेरिकी फार्मा टाइटन हैं और इनजेनस फार्मास्युटिकल्स के सीईओ और अध्यक्ष हैं. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से जुड़े मंटेना 80 के दशक में अमेरिका शिफ्ट हुए और ICORE Healthcare जैसी कई सफल हेल्थकेयर कंपनियाँ खड़ी कीं. वो चैरिटी के लिए भी फेमस हैं. और 2017 में उन्होंने तिरुमाला मंदिर में 28 किलोग्राम सोने के सिक्कों की माला दान की थी.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

11 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

12 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

13 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

13 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

13 hours ago