Trending News

जेमिमा ने गावस्कर को याद दिलाया उनका वादा, कहा-मैं गिटार के साथ तैयार हूं सर!

महिला विश्व कप खत्म हो गया है और भारत की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया. भारत की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे देश में जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है.

इसी बीच पूरे टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने वाली स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जेमिमा ने भारत के पूर्व महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर को उनका किया वादा याद दिलाया है.

जेमिमा रोड्रिग्स ने 4 नवंबर 2025 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि “नमस्ते सुनील गावस्कर सर! उम्मीद है आपको अपना वादा याद होगा? मैं तैयार हूं!! आपके साथ गाने का बेसब्री से इंतजार है सर.”

वीडियो में जेमिमा आगे कहती हैं कि “सुनील गावस्कर सर नमस्ते. मैंने आपका संदेश देखा था और आपने कहा था कि अगर भारत विश्व कप जीत जाता है तो हम दोनों साथ में गाना गाएंगे. इसलिए मैं गिटार के साथ तैयार हूं, उम्मीद है कि आप भी अपने माइक के साथ तैयार होंगे। सर, आपको ढेर सारा प्यार और हर चीज के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.”

अब फैंस यह देखने को उत्सुक हैं कि क्या सुनील गावस्कर अपना वादा निभाएंगे या नहीं. विश्व कप में जेमिमा रोड्रिग्स ने न सिर्फ बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया बल्कि अपने जोश, आत्मविश्वास और मुस्कान से दुनिया भर में फैंस का दिल जीत लिया.

news desk

Recent Posts

200MP कैमरा vs 100W चार्जिंग: Samsung S26 Ultra और Xiaomi 17 में किसका पलड़ा भारी?

स्मार्टफोन की फ्लैगशिप रेस अब केवल प्रोसेसर, कैमरा या बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह…

3 hours ago

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा

प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज…

4 hours ago

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, पार्ट 2 की आधी शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर, बोले- यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है

मुंबई/लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा…

6 hours ago

Pakistan Defence Minister के फिर बिगड़े बोल, कहा- अबकी बार भारत के अंदर घुसकर देंगे जवाब

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है।…

6 hours ago

क्या 80 फीसदी पाकिस्तानी मर्द समलैंगिक हैं? हालात कैसे बनते जा रहे हैं विस्फोटक!

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक…

7 hours ago

दिल्ली में एक्सपायर्ड फूड रैकेट का भंडाफोड़, डेट बदलकर बिक रही थीं सॉफ्ट ड्रिंक्स और बिस्किट्स

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 hours ago