फोटो
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई इलाकों से तनाव और हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. कुछ दिनों पहले पटना के मोकामा में नेता दुलारचंद यादव की मौत, उसके बाद रोहतास में फायरिंग के बाद अब गोपालगंज में जदयू और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है.
जानकारी के मुताबिक, इस झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना गोपालपुर इलाके की बताई जा रही है, जहां जदयू उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय और कांग्रेस उम्मीदवार हरिनारायण कुशवाहा के समर्थकों के बीच टकराव हुआ. घायल युवक और कांग्रेस कार्यकर्ता अनूप कुशवाहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘कुछ लोग रास्ता मांगने के बहाने आए और उसके बाद एक महिला ने कांग्रेस का झंडा फाड़ दिया. इसके बाद 3-4 लोगों ने मिलकर उन पर चाकू से हमला कर दिया.’
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में झड़प के समय दोनों दलों के प्रमुख कार्यकर्ता मौके पर मौजूद नहीं थे. कांग्रेस की ओर से झंडा फाड़ने और मारपीट की शिकायत दी गई है, जबकि जदयू ने भी थाने में अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई है.
स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है.
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का नाम…
जब भी टेक जगत के बादशाह सैमसंग का नाम आता है, तो तकनीक प्रेमियों की…
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर…
10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क, 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद…
लखनऊ | उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर…
मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच को लेकर अक्सर चौंकाने वाले खुलासे सामने आते रहते हैं।…