Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: ‘50% मुनाफे’ का सपना दिखाकर की करोड़ों की ठगी? मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब और परिवार पर पुलिस ने क्यों कसा शिकंजा?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ‘50% मुनाफे’ का सपना दिखाकर की करोड़ों की ठगी? मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब और परिवार पर पुलिस ने क्यों कसा शिकंजा?
Trending Newsक्राइम

‘50% मुनाफे’ का सपना दिखाकर की करोड़ों की ठगी? मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब और परिवार पर पुलिस ने क्यों कसा शिकंजा?

news desk
Last updated: October 7, 2025 10:58 am
news desk
Share
शहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब
शहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब
SHARE

देशभर में अपनी सैलून चेन और स्टाइलिश हेयरकट्स के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब इस बार किसी फैशन शो की वजह से नहीं, बल्कि ठगी के एक बड़े मामले में चर्चा में हैं. उत्तर प्रदेश के संभल जिले की पुलिस ने जावेद हबीब, उनके बेटे अनस हबीब और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ अब तक 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं. इन पर आरोप है कि इन्होंने 100 से अधिक निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब दिल्ली और मुंबई में मौजूद इनके ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही हबीब परिवार के सभी सदस्यों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है, ताकि वो देश छोड़कर भाग न सकें.

ऐसे हुए लोग ठगी के शिकार

पुलिस की जांच में जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक यह ठगी करीब दो साल पहले शुरू हुई थी. साल 2023 में संभल जिले के सरायतरीन इलाके में स्थित रॉयल पैलेस वेंकट हॉल में एक बड़े स्तर का इवेंट रखा गया था. यह कार्यक्रम एफएलसी यानी फॉलिसिले ग्लोबल कंपनी के बैनर तले आयोजित किया गया था. इस इवेंट की सबसे खास बात थी कि मंच पर खुद जावेद हबीब और उनके बेटे अनस हबीब मौजूद थे. उनकी मौजूदगी ने ही भीड़ में विश्वास की चादर बिछा दी. वहां जमा करीब 150 लोगों से कहा गया कि अगर वो एफएलसी में पैसा लगाते हैं, तो उन्हें 50 से 75 फीसदी तक का मोटा मुनाफा मिलेगा.

इस भरोसे को और मजबूत करने के लिए विदेशी निवेश, मुनाफे की गारंटी और शानदार भविष्य के सपने दिखाए गए. चमक-धमक और नामी चेहरे की मौजूदगी से प्रभावित होकर कई लोगों ने 5 से 7 लाख रुपये तक का निवेश कर दिया. निवेश बिटकॉइन और बाइनेंस कॉइन जैसे डिजिटल माध्यमों के ज़रिए कराया गया. लेकिन कुछ ही महीनों बाद कंपनी का कोई अता-पता नहीं रहा. ना कोई ऑफिस मिला, ना कोई संपर्क, और निवेशकों के पैसे हवा हो गए. अब इस मामले में पुलिस ने ठोस कदम उठाते हुए जांच तेज कर दी है और यह मामला एक बड़े वित्तीय घोटाले का रूप लेता नजर आ रहा है.

अब तक 19 नए केस दर्ज

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब कुछ ठगे गए निवेशकों ने संभल के रायसत्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई. इनमें हिलाल, रेहान, अमान, माजिद हुसैन और मोहम्मद नईम जैसे लोगों ने साफ कहा कि जावेद हबीब ने उन्हें ग्लोबल हेयर इंडस्ट्री में सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर लाखों रुपये का नुकसान कराया.शिकायत के बाद जिले के एसपी के.के. बिश्नोई खुद थाने पहुंचे और पीड़ितों से बात की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर एक शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और कोशिश की जाएगी कि निवेशकों का पैसा वापस दिलाया जा सके. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी पुलिस के सामने एक बड़ा नेटवर्क खुलकर सामने आया. पता चला कि ऐसे निवेशक 100 से भी ज्यादा हैं, जो इसी तरीके से फंसाए गए थे. जैसे ही लोगों को लगा कि उनकी बात सुनी जा रही है, और शिकायतें दर्ज हो रही हैं, वैसे ही थाने में तहरीरों की बाढ़ सी आ गई. इसके बाद पुलिस ने 19 और एफआईआर दर्ज कर लीं. फिलहाल जावेद हबीब, उनके बेटे अनस हबीब, पत्नी और कंपनी के हेड सैफुल्लाह के खिलाफ कुल मिलाकर 20 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. पुलिस अब इस पूरे घोटाले को गहराई से खंगालने में जुटी है और मामला लगातार तूल पकड़ रहा है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AnasHabib, #BitcoinScam, #BreakingNews, #FinancialScam, #FLCCompany, #fraudcase, #HairStylistControversy, #IndianNews, #indianpresshouse, #InvestmentFraud, #JavedHabib, #JavedHabibFIR, #lookoutnotice, #PoliceInvestigation, #SambhalNews, #UPPolice
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 2025 नोबेल विजेता जानिए कौन हैं मेडिकल साइंस में क्रांति रचने वाले मैरी ई. ब्रेकॉ, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन सकागुची? जिन्हे मिलेगा 2025 का नोबेल सम्मान.
Next Article बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अधिसूचना जारी, लागू हुई आचार संहिता — अब शुरू हुआ सियासी संग्राम का काउंटडाउन!

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

क्राइम

OMG ! इस आदमी ने अपनी ही Wife को 100 से ज्यादा मर्दों को बेच दिया? स्वीडन की ये घटना हिला देगी आपकी सोच, रिश्तों को किया शर्मसार

यूरोपीय देश Sweden से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वहां की समाज व्यवस्था और कानून व्यवस्था…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को मिल रही है। उप मुख्यमंत्री…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते हुए टेनिस दिग्गज Leander Paes…

2 Min Read
Trending Newsक्राइम

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?