Entertainment

1800 कैरेट हीरे और ‘स्टील मैंगो’ के साथ ईशा अंबानी ने MET GALA में मचाई धूम! गौरव गुप्ता की गोल्ड साड़ी में दिखाई भारतीय विरासत

फैशन की दुनिया के सबसे बड़े संगम ‘मेट गाला 2026’ में इस साल भी भारतीय हस्तियों का जलवा बरकरार रहा। लेकिन जिस एक लुक ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा, वह था रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर ईशा अंबानी का। इस साल “Fashion is Art” की थीम पर ईशा ने भारतीय कारीगरी और मॉडर्निटी का एक ऐसा मेल पेश किया जिसे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा।

50 कारीगर और 1200 घंटों की मेहनत


ईशा अंबानी ने इस खास मौके के लिए मशहूर डिज़ाइनर गौरव गुप्ता की कस्टम मेड ‘गोल्डन टिश्यू साड़ी’ चुनी। इस साड़ी को तैयार करने में रिलायंस के ‘स्वदेश’ प्लेटफॉर्म के 50 से ज्यादा कारीगरों ने अपना हुनर दिखाया।

लगभग 1,200 घंटों की कड़ी मेहनत से तैयार इस साड़ी को असली सोने के धागों से बुना गया था। इस पर की गई नक्काशी अजंता की गुफाओं के फ्रेसकोज़ और ट्रेडिशनल पिछवाई आर्ट पेंटिंग से प्रेरित थी, जो भारतीय इतिहास की एक झलक पेश कर रही थी।

असली हीरों से जड़ा ब्लाउज


ईशा के इस लुक की सबसे ज्यादा चर्चा उनके ब्लाउज को लेकर हो रही है। यह कोई नॉर्मल ब्लाउज नहीं, बल्कि असली हीरों से बना एक ‘मास्टरपीस’ था। इस ब्लाउज में 1,800 कैरेट से भी ज्यादा के असली हीरे, पन्ना और कीमती पोलकी स्टोन्स लगाए गए थे।


ब्लाउज के बैक साइड पर हैदराबाद के निजाम के कलेक्शन का ऐतिहासिक ‘सरपेच’ लगाया गया था, जिसने पूरे लुक को एक ‘रॉयल वाइब’ दी। ईशा ने इसमें अपनी माँ नीता अंबानी के पुराने गहनों के साथ-साथ अपने बच्चों के जन्म पर मिले गिफ्ट्स को भी जुड़वाया है।

चर्चा में रहा ‘स्टील मैंगो’ क्लच


सिर्फ ड्रेस ही नहीं, ईशा की एक्सेसरीज ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा:

ईशा के हाथ में कोई ऑर्डिनरी पर्स नहीं था। उन्होंने मशहूर आर्टिस्ट सुबोध गुप्ता का बनाया हुआ ‘स्टील मैंगो’ (Mango Sculpture) पकड़ा हुआ था। यह 20 साल पुरानी एक कलाकृति है, जिसे उन्होंने क्लच की तरह इस्तेमाल किया।

हमेशा ताज़ा रहने वाला ‘मेटैलिक गजरा’,बालों में लगा गजरा भी अनोखा था। इसे आर्टिस्ट सौरभ गुप्ता ने पेपर, तांबे और पीतल से 150 घंटों की मेहनत के बाद तैयार किया था, ताकि यह कभी खराब न हो।

फैशन या ‘लिविंग आर्ट’?


एक्सपर्ट्स का कहना है की ईशा अंबानी ने इस लुक से साबित कर दिया कि फैशन सिर्फ सजने-धजने के लिए नहीं, बल्कि कला को दिखाने का एक तरीका है। डिजाइनर गौरव गुप्ता ने इसे ‘लिविंग कैनवास’ (जीती-जागती पेंटिंग) कहा।

सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तुलना किसी रानी या देवी से हो रही है। भले ही इसकी चर्चा 95 लाख रुपए से शुरू हो रही हो, लेकिन इसकी असली वैल्यू उस भारतीय कला में है, जिसे आज न्यूयॉर्क के रेड कार्पेट पर पूरी दुनिया ने देखा।

news desk

Recent Posts

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

11 minutes ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

2 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

2 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

3 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

4 hours ago

J&K Politics: 20 विधायकों के इस्तीफे से भी तुरंत नहीं गिरेगी उमर अब्दुल्ला सरकार! समझिए पूरा नंबर गेम

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत के संकेत, 18 से 20 विधायक नाराज; इस्तीफे स्वीकार हुए तो…

4 hours ago