अन्य

सर्दियों में कार चलाना बन जाता है चुनौती ? सुबह की ठंड में कार चलाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

सर्दियों में एक समस्या जो हर किसी को खूब आज़माती है, वो है सड़क पर गाड़ी चलाना | घना कोहरा और ओस की वजह से ड्राइव करना बेहद मुश्किल हो जाता है| वैसे तो गाड़ी हमेशा संभलकर चलानी चाहिए, क्योंकि सावधानी ही सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है, लेकिन मौसम को देखते हुए सर्दियों में ज़्यादा एहतियात बेहद जरूरी है| कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं. ड्राइव करते समय ज़रा सी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए | और ड्राइव शुरू करने से पहले कार को हर तरीके से चेक भी कर लेना चाहिए ताकि कोहरे और ओस कोई परेशानी न खड़ी करें|

जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, सुबह के समय सड़कों पर कोहरा छाने लगा है| ऐसे में ड्राइव करते वक्त लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| सर्दियों में कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटनाओं के मामले भी बढ़ जाते हैं| घने फॉग के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है, जिससे ड्राइवर को सामने का रास्ता साफ नजर नहीं आता| अगर आप रोज कार से ऑफिस या किसी जरूरी काम के लिए निकलते हैं, तो कार के शीशे पर जमी भाप हटाने के ये उपाय आपके बेहद काम आएंगे| कार की विंडस्क्रीन पर भाप जमना विजिबिलिटी को और कम कर देता है| इससे बचने के लिए क्या कुछ करना चाहूए, आपको बताते हैं इससे जुड़े आसान तरीके।

सर्दियों में कार के शीशे पर जमी भाप हटाने के आसान उपाय

  1. एसी को डीफ्रॉस्ट मोड में रखें
    अगर सुबह जल्दी ऑफिस, स्कूल या कॉलेज के लिए निकलते हैं, तो खास सावधानी जरूरी है. ठंड के मौसम में कार के सामने वाले शीशे पर भाप जम जाती है, जिससे ड्राइव करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में एसी को डीफ्रॉस्ट मोड में ऑन करें. इससे कार के अंदर की नमी कम होगी और शीशा जल्दी साफ हो जाएगा.
  1. शैम्पू ट्रिक अपनाएं
    यह एक बेहद आसान और असरदार घरेलू उपाय है. किसी भी कंपनी का शैम्पू पाउच लें और थोड़ी मात्रा साफ कपड़े पर लगाएं. ध्यान रखें कि कपड़ा बिल्कुल साफ हो. अब इसी कपड़े से विंडस्क्रीन और साइड मिरर पोंछ लें. ऐसा करने से शीशे पर भाप जमने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है.
  1. खिड़कियां थोड़ी खोलकर रखें
    ड्राइव के दौरान खिड़कियां बीच-बीच में हल्की सी खोलते रहें. इससे कार के अंदर और बाहर के तापमान में संतुलन बना रहता है और शीशे पर भाप नहीं जमती या जल्दी हट जाती है.
  1. वाइपर और विंडशील्ड वॉशर का सही इस्तेमाल करें
    थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर वाइपर चलाते रहें. जरूरत पड़ने पर विंडशील्ड वॉशर का भी इस्तेमाल करें, ताकि शीशे पर जमी नमी और भाप तुरंत साफ हो जाए.
  1. माइक्रोफाइबर कपड़ा हमेशा रखें
    कार में हमेशा साफ और लिंट-फ्री माइक्रोफाइबर कपड़ा रखें. यह शीशे को सही तरीके से साफ करता है और उस पर कोई दाग या निशान भी नहीं छोड़ता.
news desk

Recent Posts

Badminton World Championship: ट्रिसा-गायत्री ने रचा इतिहास, भारत का पहला मेडल पक्का; चीन की चौथी सीड जोड़ी को हराया

नई दिल्ली। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। महिला डबल्स…

46 minutes ago

यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कानून को बताया ‘बेकार’, जानिए पूरा विवाद, प्रावधान और हाई कोर्ट का रुख

उत्तर प्रदेश के 'यूपी गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1986' को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर थाने के बाहर बैठे राहुल गांधी, दिल्ली पुलिस से हुई बातचीत

नई दिल्ली। पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारी के मामले में FIR दर्ज कराने की मांग…

3 hours ago

यूपी टी-20 लीग सीजन-4: साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

लखनऊ । मैन ऑफ द मैच साहब युवराज सिंह (91) की विस्फोटक पारी के दम पर…

5 hours ago

इमरान खान की मेडिकल जांच के बाद फिर अदियाला जेल वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अस्पताल ले जाया गया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद दोबारा अदियाला जेल…

5 hours ago

19 साल बाद इमरान हाशमी ने पलटी बाजी! विदेशों में भी ‘आवारापन 2’ का जलवा, 162 करोड़ के पार पहुंची कमाई

नई दिल्ली: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही…

6 hours ago