Trending News

फर्शी शलवार से ड्रामैटिक स्लीव्स तक… नए साल में फैशन लेगा बोल्ड मोड़! जानिए क्या होगा 2026 का टॉप ट्रेंड्स !

साल 2025 बहुत कुछ देकर अब अलविदा कहने की राह पर आ चुका है| इस साल हमने बहुत कुछ नया देखा. कई नए ट्रेंड्स ने दस्तक दी और फैशन की दुनिया में भी ये साल चमकता रहा| ये साल सिर्फ ट्रेंड्स लेकर नहीं आया, बल्कि फैशन को एक नया अंदाज़ भी दे गया| कभी फिल्म सैयारा में अनीत पड्डा के स्टेटमेंट झुमकों ने दिल जीता, तो कभी फर्शी शलवार, वाइन शेड लिपस्टिक और ड्रामैटिक स्लीव्स ने स्टाइल को नया मुकाम दिया| हर ट्रेंड ने फैशन लवर्स को एक्सपेरिमेंट करने की आज़ादी दी. अब नज़रें टिकी हैं आने वाले साल पर. सवाल बस एक है कि 2026 में फैशन की दुनिया किस ओर बढ़ेगी|

New Year 2026 Fashion Trends

साल का आख़िरी महीना चल रहा है और नए साल की तैयारियां जोरों पर हैं| दिसंबर वो वक्त होता है जब लोग आने वाले साल को लेकर प्लानिंग शुरू कर देते हैं| नए गोल्स, नई प्लानिंग और नए ट्रेंड्स सब कुछ इसी महीने तय होता है| आइए जानते हैं कि 2026 में कौन-से फैशन और लाइफस्टाइल ट्रेंड्स छाए रहेंगे|

  1. जितना ज्यादा, उतना बेहतर!

अब तक मिनिमल लुक का जो ट्रेंड रहा, वह शायद 2026 में पीछे छूट जाए| आने वाला साल फैशन के नाम बोलेगा , जितना ज्यादा, उतना बेहतर. न्यूट्रल और ऑल-बेज लुक्स अब बैकसीट ले रहे हैं| उनकी जगह ले रहे हैं ज्यादा रंग, ज्यादा पैटर्न और ज्यादा ड्रामा| मिलेनियल्स और Gen-Z अब कपड़ों, एक्सेसरीज़, ब्यूटी और यहां तक कि इंटीरियर में भी बोल्ड और कलरफुल चॉइसेज़ अपना रहे हैं. न्यू ईयर पार्टी के लिए अगर कुछ अलग करना है, तो यही सही वक्त है स्टेटमेंट पीसेज़ चुनने का|

  1. ज्वेलरी बनेगी स्टाइल स्टेटमेंट

गोल्ड और स्टेटमेंट ज्वेलरी का क्रेज़ 2026 में और तेज़ होने वाला है| ज्वेलरी अब सिर्फ पहनने की चीज़ नहीं रहेगी, बल्कि एक इन्वेस्टमेंट भी बनेगी| मिलेनियल्स और Gen-Z न केवल यूनिक ज्वेलरी खरीदेंगे, बल्कि उसकी केयर और मेंटेनेंस पर भी खास ध्यान देंगे|

  1. अपनी खुद की सिग्नेचर खुशबू

फैशन अब सिर्फ दिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि महसूस करने का भी नाम है| आने वाले साल में फ्रेगरेंस लेयरिंग एक बड़ा ट्रेंड बनने जा रहा है| अलग-अलग परफ्यूम्स को मिक्स कर अपनी सिग्नेचर खुशबू बनाना मिलेनियल्स और Gen-Z को खूब पसंद आ रहा है. यह ट्रेंड आपकी पर्सनैलिटी को और खास बना देगा|

तो तैयार हो जाइए, क्योंकि 2026 में फैशन होगा ज्यादा बोल्ड, ज्यादा पर्सनल और पूरी तरह स्टेटमेंट-मेकिंग|

news desk

Recent Posts

ऑनलाइन दुल्हन की तलाश ने डुबोई मेहनत की कमाई! ग्वालियर में शादी का झांसा देकर साइबर ठगों ने दो परिवारों से ऐंठे 24,500 रुपये

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑनलाइन शादी का रिश्ता तलाशना दो परिवारों को भारी…

4 hours ago

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये संकेत! सीने के दर्द से लेकर सांस फूलने तक, जानें सबसे कॉमन लक्षण और अस्पताल पहुंचने से पहले क्या करें

नई दिल्ली: हार्ट अटैक एक गंभीर चिकित्सकीय आपात स्थिति है, जिसमें हृदय की मांसपेशियों तक…

5 hours ago