Trending News

IPL Auction 2026 : 10 टीमों के हाथों में 369 खिलाड़ियों की किस्मत, UP के इन खिलाड़ियों पर होगी खास नजर,देखें यूपी के खिलाड़ियों को लेकर फुल डिटेल

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली नीलामी को लेकर तैयारियाँ तेज़ पूरी हो चुकी हैं। बीसीसीआई द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन डेटा के अनुसार कुल 1390 खिलाड़ियों ने नाम दर्ज कराया था, लेकिन अंतिम चरण में यह सूची घटकर 350 क्रिकेटरों पर आ गई है।

इनमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार ऑक्शन में कुल 369 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। पहले यह संख्या 350 तय की गई थी, लेकिन अंतिम समय में 19 खिलाड़ियों को सूची में शामिल किया गया है।

हालांकि, सभी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगेगी। दस फ्रेंचाइज़ियों को अधिकतम 77 स्लॉट भरने हैं, जिनमें 31 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं।

नियमों के अनुसार, हर टीम में न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं, जबकि एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के क्रिकेटरों की नीलामी में भागीदारी को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। यूपी से कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन पर इस बार मोटी बोली लग सकती है। इनमें तेज़ गेंदबाज शिवम मावी, युवा स्टार प्रशांत वीर, उभरते ऑलराउंडर नमन तिवारी और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी प्रमुख नाम हैं।

इंडियन प्रेस हाउस ने दो दिन पहले ही यूपी के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट बताई थी, और अब बीसीसीआई की ओर से जारी ऑफिशियल सूची ने उन नामों पर मुहर लगा दी है।

आईपीएल 2026 नीलामी में शामिल यूपी के खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट

(नाम + भूमिका + बेस प्राइस रुपये में)

खिलाड़ी का नामभूमिकाबेस प्राइस (लाख)
शिवम मावीगेंदबाज75
प्रशांत वीरऑलराउंडर30
नमन तिवारीऑलराउंडर30
कार्तिक त्यागीगेंदबाज30
विजय कुमारगेंदबाज30
आदर्श सिंहबल्लेबाज30
सुनील कुमारगेंदबाज30
विशाल निषादगेंदबाज30
सिद्धार्थ यादवऑलराउंडर30
अक्षु बाजवाऑलराउंडर30
शिवा सिंहऑलराउंडर30

यूपी के खिलाड़ियों ने जमाया रंग: करीब 8 खिलाड़ी रिटेन

कई टीमों ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है और लगभग 8 यूपी खिलाड़ी रिटेन किए गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किए 3 यूपी खिलाड़ी

विप्रज निगम: दाएं हाथ के बल्लेबाज़ और लेग-ब्रेक गेंदबाज़, 2026 में भी दिल्ली कैपिटल्स से खेलेंगे। ऑलराउंडर विप्रज निगम को दिल्ली फ्रेंचाइज़ी ने IPL 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में 50 लाख रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 14 मैचों में खेलते हुए 142 रन बनाए और साथ ही 11 विकेट भी हासिल किए। दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिज़वी को IPL 2026 के लिए रिटेन किया है। उन्हें 95 लाख रुपये में टीम में बरकरार रखा गया है और वह टीम के युवा और उभरते बल्लेबाजों में शामिल हैं।

कुलदीप यादव के आईपीएल 2026 में खेलने की खबरें सामने आई हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहेंगे, हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद भी उन्हें टीम में शामिल करने की कोशिश कर रहा था। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2025 सीज़न के लिए रिटेन किया था।

नीतीश राणा: यूपी रणजी टीम के पूर्व कप्तान, ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर टीम में बनाए रखा गया।

रिंकू सिंह पर KKR का भरोसा कायम

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को एक बार फिर रिटेन किया है। हालांकि 2025 में उनका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें अहम बल्लेबाज़ मानते हुए अपने साथ बनाए रखने का फैसला किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स का भरोसा: मोहसिन खान फिर टीम में

लखनऊ की टीम ने संभल के रहने वाले तेज़ गेंदबाज़ मोहसिन खान को रिटेन किया है। मोहसिन अपनी धारदार गेंदबाजी से लगातार सुर्खियों में रहे हैं और फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में टीम में बनाए रखा है।

ध्रुव जुरैल राजस्थान रॉयल्स के साथ बरकरार

यूपी रणजी टीम के अनुभवी खिलाड़ी ध्रुव जुरैल को भी राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन किया है।टीम के बदलावों को देखते हुए चर्चा है कि जुरैल को अगले सीजन के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

अन्य यूपी खिलाड़ी भी रिटेन

यश दयाल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें टीम में बनाए रखा है। यश दयाल को RCB ने पिछले सीजन में 5 करोड़ रुपये की कीमत पर रिटेन किया था। यानी वह 2024 से ही RCB फ्रेंचाइज़ी से जुड़े हुए हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या यश दयाल तीसरी बार लगातार रिटेंशन की हैट्रिक लगा पाएंगे? जीशान अंसारी – सनराइजर्स हैदराबाद ने इस फिरकी गेंदबाज़ पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

Neymar की गर्लफ्रेंड “ब्रूना” बनीं वर्ल्ड कप की नई इंटरनेट सेंसेशन, छाया ब्राजीलियाई मॉडल का ग्लैमरस अंदाज

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच इस वक्त सातवें आसमान पर है। मैदान पर खिलाड़ी…

9 hours ago

आ रहा है 5G का ‘अपग्रेड’ वर्जन! “5.5G टेक्नोलॉजी”, अब पलक झपकते ही डाउनलोड होंगी बड़ी फाइलें

मोबाइल इंटरनेट की दुनिया लगातार बदल रही है। कुछ साल पहले तक लोग 4G को…

10 hours ago

सलमान खान की छवि खराब करने की साजिश? ‘काला हिरण’ फिल्म के लीड एक्टर ने छोड़ी शूटिंग, मेकर्स पर लगाए सनसनीखेज आरोप

मुंबई/नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 1998 के काले हिरण शिकार मामले पर बन…

11 hours ago

ट्रंप-ईरान पीस डील पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, घबराए नेतन्याहू ने ट्रंप से मांगी मुलाकात, ईरान ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते (MoU) ने पूरी दुनिया…

11 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, 92 kmph की रफ्तार से चली आंधी; IMD का रेड अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के बाद मौसम ने एकाएक करवट ले ली है। सुबह…

12 hours ago

विक्की कौशल की ‘छावा’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत, आखिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आ रही…

14 hours ago