Trending News

ईरान में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी इरफान सुल्तानी की फांसी पर रोक! न्यायपालिका ने किया बड़ा खुलासा

ईरान को लेकर लगातार ताजा अपडेट सामने आ रहे हैं। अब खबर है कि 26 वर्षीय गिरफ्तार प्रदर्शनकारी इरफान सुल्तानी की फांसी पर रोक लगा दी गई है।
बताया जा रहा है कि अमेरिका की ओर से इस मामले में लगातार दबाव बनाए जाने के बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ लिया है।

इस बीच ईरान की न्यायपालिका ने भी पहली बार आधिकारिक रूप से स्थिति स्पष्ट की है। न्यूज एजेंसी के हवाले से ईरान की न्यायपालिका ने सरकारी टीवी चैनल को दिए बयान में कहा कि इरफान सुल्तानी को गिरफ्तारी के बाद तेहरान के बाहर करज स्थित जेल में रखा गया है।

न्यायपालिका के मुताबिक, इरफान सुल्तानी पर ईरान की इस्लामी व्यवस्था के खिलाफ प्रचार करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के विरुद्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। हालांकि, बयान में साफ किया गया है कि उन्हें मौत की सजा नहीं दी गई है

न्यायपालिका ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इरफान सुल्तानी दोषी पाए जाते हैं तो कानून के तहत उन्हें कारावास की सजा हो सकती है, क्योंकि इन आरोपों में मृत्युदंड का कोई प्रावधान नहीं है।

बता दे कि ईरान को लेकर अमेरिका लगातार सख्त बयान और धमकियां दे रहा है। वॉशिंगटन की रणनीति स्पष्ट मानी जा रही है-ईरान की मौजूदा सरकार को कमजोर कर वहां अपने अनुकूल सत्ता व्यवस्था स्थापित करना। हालांकि, हालिया घटनाक्रम ने अमेरिकी मंसूबों को बड़ा झटका दिया है।

ईरान में हाल के दिनों में हुए प्रदर्शनों के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। कई स्थानों पर मस्जिदों और इमाम बारगाहों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं ने ईरानी समाज को झकझोर दिया। शिया बहुल देश में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से आम जनता के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या यह विरोध वास्तव में जनता की भावनाओं से जुड़ा है या इसके पीछे कोई और एजेंडा काम कर रहा है।

ईरान की राजनीति को करीब से देखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि इन घटनाओं ने आम लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। बड़ी संख्या में लोग यह मानने लगे कि कोई भी सच्चा मुस्लिम मस्जिदों और इमाम बारगाहों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। यही संदेश ईरान के सर्वोच्च नेता की ओर से भी इशारों में दिया गया, जिसके बाद सरकार के समर्थन में लोग सड़कों पर उतर आए।

news desk

Recent Posts

जुलाई छात्र आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत कई राज्यों की FIR रद्द; 2,873 लोगों पर नई FIR की मंजूरी

नई दिल्ली। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज…

6 hours ago

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की रिश्तेदार वृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रिश्तेदार वृष्टि मुखर्जी की मंगलवार को मौत…

7 hours ago

SCO Summit में PM मोदी की ‘पीस डिप्लोमेसी’, पुतिन-पेजेश्कियान से मुलाकात में युद्ध खत्म करने पर जोर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में…

8 hours ago

मोदी-पुतिन-जिनपिंग की गर्मजोशी और शहबाज की खामोशी, SCO में दिखा दिलचस्प नजारा

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन के दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने…

8 hours ago

5 विकेट लेकर शमी ने ठोका टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक, चयनकर्ताओं के सामने बढ़ी चुनौती

टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल…

8 hours ago

यूपी में कांग्रेस की बड़ी सेंध की तैयारी! AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार थाम सकते हैं ‘हाथ’, कौशल किशोर पर भी नजर

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई…

9 hours ago