Trending News

‘ईरान को अभी असली दर्द महसूस नहीं हुआ’… ट्रंप की नई धमकी, बोले- अब पहले से भी बड़ा हमला करने पर कर रहे हैं विचार

वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ पहले से भी बड़े सैन्य अभियान पर विचार कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका किसी भी समय बड़े हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि यदि आवश्यकता हुई तो इज़राइल कुछ ही मिनटों में इस अभियान का हिस्सा बन सकता है, लेकिन अमेरिका अपने दम पर भी कार्रवाई करने में सक्षम है।

‘ईरान अभी ज्यादा तकलीफ में नहीं, इसलिए बड़ा हमला जरूरी’

ट्रंप ने कहा कि ईरान बातचीत की इच्छा जता रहा है, लेकिन उसकी वजह यह नहीं है कि उसने पर्याप्त नुकसान झेला है। उन्होंने दावा किया कि ईरान को अभी उतनी तकलीफ नहीं हुई है और इसी कारण वह बड़े सैन्य विकल्प पर विचार कर रहे हैं।

रेड सी में हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

इस बीच पश्चिम एशिया में संघर्ष का दायरा और बढ़ता दिखाई दे रहा है। रेड सी में यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों को कथित तौर पर क्रूज मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया। हमले के बाद दोनों जहाजों में आग लग गई।

लगातार बढ़ते तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल की कीमतें तेज़ी से बढ़ी हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल आपूर्ति को लेकर नई चिंताएं सामने आने लगी हैं।

ईरान का पलटवार, अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने लगातार 12वीं रात ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इनमें नौसैनिक अड्डों, मिसाइल और ड्रोन भंडार, तटीय निगरानी केंद्रों तथा एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया।

दूसरी ओर, ईरान ने जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने का दावा किया है। ईरान का कहना है कि उसने कुवैत में गोला-बारूद भंडार, लॉजिस्टिक्स डिपो, पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम और एमक्यू-9 ड्रोन डिपो को निशाना बनाया, जबकि जॉर्डन में अमेरिकी THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया गया।

समझौते की उम्मीद पर कायम हैं ट्रंप

लगातार सैन्य कार्रवाई और पलटवार के बावजूद ट्रंप का कहना है कि अंततः ईरान समझौते के लिए तैयार होगा। हालांकि खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं को और बढ़ा दिया है तथा पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।

vineet verma

Recent Posts

IPL 2027: क्या आखिरी बार पीली जर्सी में दिखेंगे धोनी? दिसंबर से पहले होगा फैसला, CSK फैंस की नजर

आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर दिया…

27 minutes ago

आजमगढ़ वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 6 कर्मचारी हटेंगे, 3 निर्वाचन अधिकारियों पर भी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों के बीच आजमगढ़ में…

33 minutes ago

फ्रांस में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन,  सड़कों पर 4 लाख प्रदर्शनकारी, करीब 1,000 गिरफ्तार, मैक्रों की बढ़ी चुनौती

फ्रांस में बढ़ती महंगाई और शिक्षा के लिए कम बजट आवंटित किए जाने के विरोध…

2 hours ago

मौत की सजा फिर बहाल, ब्यूटी कॉन्टेस्ट पर भी रोक! बुर्किना फासो में सैन्य सरकार के इन फैसलों से क्यों मचा बवाल?

नई दिल्ली: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में सैन्य सरकार के दो बड़े फैसलों ने…

11 hours ago

होम लोन एक बार नहीं, कई बार कर सकते हैं ट्रांसफर! EMI घटाने से लाखों की बचत तक, जानिए कब बदलें बैंक

नई दिल्ली: होम लोन की ईएमआई कम करना चाहते हैं तो बैंक बदलना आपके लिए…

11 hours ago

पहले दिन 4.10 करोड़, शनिवार को और बढ़ी ‘उड़ता तीर’ की कमाई! आयुष्मान-सारा की स्पाई-कॉमेडी ने दूसरे दिन कितना कमा लिया?

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमाघरों में रिलीज…

12 hours ago