Latest News

‘सोनम, अब बस करो… घर लौट जाएं छात्र’… सलमान खान की दूसरी अपील, बोले- जरूरत पड़ी तो मैं खाना भी भेज दूंगा

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच अभिनेता सलमान खान ने लगातार दूसरे दिन सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से घर लौटने की अपील की है। साथ ही सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि अब इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है।

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने माता-पिता के पास वापस लौट जाएं और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

24 घंटे में दूसरी बार की अपील

सलमान खान ने लिखा कि पढ़ाई और छात्रों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया आ चुकी है और उन्हें विश्वास है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसी भरोसे के साथ उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से घर लौटने की अपील की।

‘सोनम, अब इसे आगे मत बढ़ाओ’

अपने संदेश में सलमान खान ने सोनम वांगचुक को संबोधित करते हुए लिखा कि अब अनशन समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को फिर से दिखाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने हल्के अंदाज में यह भी लिखा कि अगर चाहें तो वह अपने घर से खाना भी भेज देंगे।

एक दिन पहले भी किया था समर्थन का पोस्ट

इससे पहले भी सलमान खान ने छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सराहना करते हुए आंदोलन के हिंसक होने पर दुख जताया था। साथ ही घायल छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।

उन्होंने कहा था कि यह पूरी तरह छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उनके मुताबिक इस आंदोलन का श्रेय केवल छात्रों को मिलना चाहिए।

सरकार से भी जताई थी सकारात्मक उम्मीद

सलमान खान ने अपने पहले संदेश में उम्मीद जताई थी कि सरकार छात्रों का पूरा सहयोग करेगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सकारात्मक समाधान की उम्मीद भी व्यक्त की थी।

इधर, कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

vineet verma

Recent Posts

हर बार मौसम बदलते ही क्यों घेर लेती है सर्दी-जुकाम की परेशानी? कमजोर इम्यूनिटी या एलर्जी, डॉक्टर ने बताई असली वजह

नई दिल्ली: मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की शिकायतें…

9 hours ago

बच्चों से बुजुर्गों तक, आखिर रोज कितना प्रोटीन चाहिए? उम्र और वजन के हिसाब से समझें सही मात्रा, ये हैं आसान फूड्स

नई दिल्ली: शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी पोषक…

9 hours ago

170 या 172 सीटें… कांग्रेस-सपा गठबंधन में आखिर कितनी सीटों पर बनेगी बात? अखिलेश यादव बोले- ‘सच्चाई मुझे पता है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों…

9 hours ago

शिवा के शरीर पर लिपस्टिक के निशान, 120 सवाल और नेपाल से नागपुर तक फरारी! आखिर पुलिस पूछताछ में श्रद्धा दुबे ने क्या-क्या बताया?

लखनऊ: शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे से पुलिस…

9 hours ago

दिन में चुभती धूप, शाम होते ही कंपकंपी! आखिर गर्मियों में भी हिल स्टेशन पर सूरज ढलते ही क्यों बढ़ जाती है ठंड?

नई दिल्ली: गर्मियों में जब मैदानी शहर भीषण गर्मी से तप रहे होते हैं, तब…

9 hours ago