इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खेमे से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। अगर अगले सीजन में एमएस धोनी (MS Dhoni) टीम के नए कोच का चुनाव करते नजर आएं, तो हैरान मत होइएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स में ‘थाला’ धोनी का कद अब और भी ज्यादा बढ़ने जा रहा है और फ्रेंचाइजी उन्हें एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है।
‘Revsportz’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, 18 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब नए कोच की तलाश शुरू हो गई है। सूत्रों का दावा है कि धोनी खुद इस नए कोच के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे।
IPL 2026 में चोट (Injury) के कारण एमएस धोनी मैदान पर एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। ऐसे में आईपीएल 2027 में उनके बतौर खिलाड़ी वापसी करने पर सस्पेंस बना हुआ है।
रिपोर्ट्स की मानें तो:
नए कोच के चुनाव में जल्दबाजी नहीं: 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स नए मुख्य कोच के चुनाव में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। फ्रेंचाइजी इस फैसले के लिए पूरा वक्त लेगी, लेकिन टीम के लिए सबसे परफेक्ट कोच कौन होगा, इसका अंतिम फैसला पूरी तरह एमएस धोनी की पसंद पर ही निर्भर करेगा।
एमएस धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 5 साल से अधिक का समय हो चुका है, जिसके चलते IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले CSK ने उन्हें नियम के तहत केवल 4 करोड़ रुपये की कीमत पर ‘अनकैप्ड खिलाड़ी’ की श्रेणी में रिटेन किया था। अब फैंस को इंतजार है कि क्या 2027 के सीजन में धोनी मेंटॉर के रूप में डगआउट में रणनीति बनाते दिखेंगे या एक बार फिर बल्ले से धमाका करने उतरेंगे।
मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या से लेकर अदालत…
नई दिल्ली: उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर न्याय की मांग…
नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि को मां दुर्गा की आराधना, शक्ति और भक्ति का विशेष पर्व…
नई दिल्ली: थायराइड की समस्या होने पर खानपान को लेकर अक्सर उलझन रहती है। कौन-सी…
नई दिल्ली: नौकरी के दौरान जमा होने वाला प्रोविडेंट फंड (PF) रिटायरमेंट के लिए बचत…
नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का…