खेल

IPL 2026: LSG vs GT मैच से पहले राजीव शुक्ला ने दी दिवंगत पत्रकार संतोष सूरी को श्रद्धांजलि

लखनऊ | नवाबों के शहर लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम आज केवल चौके-छक्कों का गवाह नहीं बना, बल्कि यहाँ खेल भावना और सम्मान की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबले से पहले जहाँ मैदान पर कप्तानों की दोस्ती दिखी, वहीं मीडिया सेंटर में एक दिग्गज पत्रकार को नम आँखों से याद किया गया।

मैदान का नजारा: गिल और पंत की आत्मीयता

मैच की शुरुआत एक बेहद खूबसूरत पल से हुई। टॉस के लिए जब गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर आए, तो दोनों ने एक-दूसरे को बड़े ही गर्मजोशी से गले लगाया। कप्तानों के बीच की यह ‘झप्पी’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

मैच की गहमागहमी के बीच उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने एक शोक सभा का आयोजन किया। हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से दुनिया को अलविदा कहने वाले वरिष्ठ खेल पत्रकार संतोष सूरी की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया।

बीसीसीआई (BCCI) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सूरी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद करते हुए कहा “संतोष सूरी ने अपनी कलम से उत्तर प्रदेश के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया।

उन्होंने न केवल खेल को कवर किया, बल्कि अपनी रिपोर्टिंग के जरिए अनगिनत युवाओं को क्रिकेटर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। यूपी क्रिकेट के विकास में उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।” सूरी जी की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इसी सीजन का लखनऊ में हुआ पहला मैच भी कवर किया था।

news desk

Recent Posts

Meerut Blue Drum Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, जानें कोर्ट ने क्यों सुनाया फैसला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत के फैसले के बाद एक…

5 minutes ago

UP IAS Transfer: यूपी में 7 आईएएस अफसरों के तबादले, आजमगढ़-आगरा को मिले नए CDO; DGME की नियुक्ति के नियम भी बदले

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सात आईएएस…

13 minutes ago

Iran-US Tension: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की खुली धमकी, अरब सागर में अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियर; भारत पर क्या होगा असर?

ईरानी कमांडर ने अमेरिकी युद्धपोतों को दी डुबोने की चेतावनी, मिसाइलों और ड्रोन के दम…

48 minutes ago

चुनाव आयोग की बढ़ी मुश्किलें! री-काउंटिंग की रिकॉर्डिंग न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी चुनाव आयोग की एक लापरवाही पर देश की सर्वोच्च अदालत…

49 minutes ago

26/11 की अनसुनी कहानी लेकर आ रही ‘प्रहार’, उज्ज्वल निकम के रोल में दिखेंगे राजकुमार राव

26/11 का वह काला दिन, जब गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों से मुंबई कांप उठी…

2 hours ago

टीवी देखने का तरीका बदलेगा नया Apple TV 4K: Siri AI, A19 चिप और धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च

क्या आप भी टीवी पर अपनी पसंदीदा फिल्म या शो ढूंढने के लिए बार-बार रिमोट…

3 hours ago