Trending News

ग्लोबल मार्केट में भारतीय निवेशकों की चांदी! इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड्स ने दिया तगड़ा रिटर्न, टेक और इमर्जिंग मार्केट्स का जलवा

अगर आपको भी लगता है कि तगड़ा मुनाफा सिर्फ इंडियन स्टॉक मार्केट में ही बन सकता है, तो भाई, आपका यह सोचना अब ‘आउटडेटेड’ हो चुका है। पिछले एक साल में ग्लोबल मार्केट्स ने रिटर्न के मामले में जो गदर मचाया है, उसने सबको चौंका दिया है। भारतीय निवेशकों के लिए अवेलेबल इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड्स ने इस दौरान ऐसा छप्परफाड़ रिटर्न दिया है कि मार्केट के बड़े-बड़े पंडित हैरान हैं। कुछ चुनिंदा विदेशी फंड्स ने तो महज 12 महीनों के अंदर निवेशकों का पैसा लगभग डबल करने की रफ्तार पकड़ ली है।

मिला 83% से ज्यादा का बंपर रिटर्न

लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक इंटरनेशनल फंड्स की रेस में सबसे तगड़ा परफॉर्मर ‘एडलवाइस इमर्जिंग मार्केट्स अपॉर्चुनिटीज इक्विटी ऑफशोर फंड’ (Edelweiss Emerging Markets Opportunities Equity Offshore Fund) साबित हुआ है। इस अकेले फंड ने पिछले एक साल में अपने इनवेस्टर्स को 83.18 परसेंट का माइंड-ब्लोइंग रिटर्न थमाया है। सिर्फ यही नहीं, कई दूसरी इंटरनेशनल स्कीम्स ने भी बिना किसी झंझट के 50% से ज्यादा का नेट प्रॉफिट निकाल कर दिया है।

यूएस टेक, ताइवान और चीन के बाजारों में आई बहार

ग्लोबल मार्केट के इस जबरदस्त ‘बुल रन’ के पीछे अमेरिका, जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के मार्केट का हाथ है। अगर इस पूरे ट्रेंड को डिकोड करें, तो तीन बड़ी बातें साफ समझ आती हैं:

टेक शेयर्स का दबदबा: अमेरिकी शेयर बाजार का सबसे पॉपुलर टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक “Nasdaq” करीब 39% तक उछल गया। यही वजह है कि यूएस टेक ओरिएंटेड फंड्स में पैसा लगाने वालों की किस्मत चमक गई।

ताइवान की ऐतिहासिक छलांग: सेमीकंडक्टर और टेक के दम पर ताइवान का मार्केट इंडेक्स पिछले एक साल में दोगुने से भी ज्यादा हो चुका है।

इमर्जिंग मार्केट्स का कमबैक: इस बार सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि चीन और दूसरे उभरते बाजारों पर फोकस करने वाले फंड्स ने भी धमाकेदार वापसी की है। कई मामलों में तो इन्होंने अमेरिकी फंड्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

घरेलू बनाम ग्लोबल मार्केट

पिछले एक साल का ग्राफ देखें तो भारतीय और ग्लोबल मार्केट के बीच एक क्लियर अंतर नजर आता है। जहां एक तरफ भारतीय बाजार के बड़े इंडेक्स इस दौरान थोड़े सुस्त या फ्लैट मोड में रहे, वहीं दूसरी तरफ विदेशी बाजारों ने डबल डिजिट में तूफानी ग्रोथ दर्ज की। यही वजह है कि अब समझदार और स्मार्ट भारतीय निवेशक अपने पोर्टफोलियो को सेफ रखने के लिए ग्लोबल डायवर्सिफिकेशन का रास्ता चुन रहे हैं।

लंपसम पर ब्रेक, लेकिन SIP का रास्ता पूरी तरह खुला

अब अगर आप भी इस बहती गंगा में हाथ धोना चाहते हैं, तो गेम का एक जरूरी नियम नोट कर लीजिए। ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले इन टॉप-परफॉर्मिंग इंटरनेशनल फंड्स में से कई ने बड़ी “लंपसम इन्वेस्टमेंट” लगाने पर फिलहाल ‘नो एंट्री’ का बोर्ड लगा रखा है। यानी, आप इनमें एक साथ बड़ा फंड ट्रांसफर नहीं कर सकते।

लेकिन पैनिक करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि निवेशकों के लिए SIP  का रास्ता बिल्कुल साफ है। आप हर महीने एक छोटी, फिक्स्ड रकम इनवेस्ट करके भी इन इंटरनेशनल मार्केट्स की ग्रोथ का पूरा फायदा उठा सकते हैं। वैसे कुछ फंड्स लंपसम और एसआईपी दोनों एक्सेप्ट कर रहे हैं, पर मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो ग्लोबल मार्केट के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए एसआईपी के जरिए धीरे-धीरे कदम बढ़ाना ही इस समय सबसे कूल और समझदारी भरा मूव है।

news desk

Recent Posts

अमिताभ बच्चन के सामने डायलॉग भूल जाती थीं रेखा, ‘दीवार’ देखने के बाद खुद पर बढ़ा लिया था दबाव; एक सलाह ने बदला नजरिया

मुंबई: रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिनी…

5 hours ago

दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद? मेट्रो के 57 स्टेशन सील, ट्रेनें रद्द; इंटरनेट और शराब की दुकानों पर भी पाबंदी

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन…

5 hours ago

राहुल गांधी के दावे पर सरकार का पलटवार, ‘राष्ट्रपति मुर्मु ने वोट चोरी की बात स्वीकार की’ कहने को बताया गलत

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को विपक्षी सांसदों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी…

5 hours ago

CJP आंदोलन का असर: लखनऊ मेल से तेजस तक रद्द, रेलवे स्टेशनों पर भटके यात्री; किसी का इंटरव्यू छूटा तो किसी का इलाज अटका

लखनऊ: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच रेलवे…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP की बढ़ी टेंशन? ब्राह्मणों की नाराजगी, अखिलेश की PDA रणनीति और CJP के प्रदर्शन से कितना बदलेगा सियासी गणित

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी समीकरणों को लेकर बहस तेज…

6 hours ago

गरबा में ग्लो और एनर्जी के लिए Gen-Z का नया शौक! 15 हजार रुपये तक की IV Drip लगवा रहे युवा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: नवरात्रि में गरबा खेलने का उत्साह युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।…

6 hours ago