Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: मस्क ने जिसे कहा था ‘Snake’ उन्हे ट्रंप ने क्यों बनाया भारत का राजदूत,  भारत पर क्या पड़ेगा असर?
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Latest News > मस्क ने जिसे कहा था ‘Snake’ उन्हे ट्रंप ने क्यों बनाया भारत का राजदूत,  भारत पर क्या पड़ेगा असर?
Latest NewsTrending Newsअन्य

मस्क ने जिसे कहा था ‘Snake’ उन्हे ट्रंप ने क्यों बनाया भारत का राजदूत,  भारत पर क्या पड़ेगा असर?

news desk
Last updated: August 23, 2025 6:05 am
news desk
Share
गोर पर भारत की नजर
गोर पर भारत की नजर
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत में अगले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर होंगे. सर्जियो गोर को अमेरिका में प्रभावशाली व्यक्तियों में गिना जाता है, साथ ही वो राष्ट्रपति ट्रंप के बेहद करीबी माने जाते हैं. इसलिए राजदूत के रूप में उनकी भारत में नियुक्ति पर न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया की नजर है.

गोर की नियुक्ति से भारत-अमेरिका संबंधों पर क्या पड़ेगा असर ?

सर्जियो गोर को भारत में अगला राजदूत नियुक्त करने का फैसला दोनों देशों के संबंधों पर खासा असर डालेगा. गोर ट्रंप के बेहद भरोसेमंद माने जाते हैं और उनकी पहचान एक आक्रामक और स्पष्टवादी राजनयिक छवि के रूप में रही है. माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से भारत-अमेरिका रिश्ते अधिक लेन-देन वाले हो सकते हैं. खासकर व्यापार और निवेश के क्षेत्र में वे अमेरिकी हितों को प्राथमिकता देते हुए भारत पर दबाव बढ़ा सकते हैं. ऐसे समय में जब भारत और अमेरिका के संबंध अपने सबसे खराब दौर में हैं, गोर की नियुक्ति भारत के लिए और चुनौतिपूर्ण हो सकती है.

कौन हैं सर्जियो गोर ?

गोर का अतीत कॉर्पोरेट जगत के विवादों से जुड़ा रहा है, जिसमें ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच टकराव में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है. कहा जाता है कि इसी विवाद के चलते एलन मस्क को ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा देना पड़ा था. यहां तक कि मस्क ने ‘एक्स’ पर गोर को ‘सांप’ तक कह डाला था. इस वजह से यह आशंका भी जताई जा रही है कि भारत में सक्रिय टेक्नोलॉजी कंपनियों और नए निवेशकों को उनके रवैये का सीधा असर झेलना पड़ सकता है.

दक्षिण एशियाई मामलों के विश्लेषक माइकल कुगमैन ने एक्स पर इस संबंध में लिखा है कि, ‘अगर गोर की नियुक्ति को भारत में राजदूत के तौर पर मंज़ूरी मिल जाती है और साथ ही विशेष दूत की भूमिका भी निभाते हैं, तो यह माना जाएगा कि भारत-पाकिस्तान ‘हाइफ़नेशन’ (दोनों को एक ही संदर्भ में देखने की नीति) फिर से लौट आयी है.’

गोर की नियुक्ति से भारत-अमेरिका संबंधों में गतिशीलता तो बढ़ेगी, लेकिन इसके साथ ही चुनौतियाँ भी सामने आएँगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत उनकी नीतियों और रवैये का किस तरह जवाब देता है. एरिक गार्सेटी के बाद से भारत में अमेरिका का कोई राजदूत नहीं था. लेकिन जिस तरह से टैरिफ नीति और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत और अमेरिका के बीच गतिरोध बढ़ा है उसके बाद हुई ये नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AmericanPolicy, #BJP, #BreakingNews, #Congress, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #RahulGandhi
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शंकर कनौजिया का अंत अपहरण के बाद सिर काट कर हत्या करने वाले कुख्यात शंकर कनौजिया का कैसे हुआ अंत?, 9 MM कारबाईन और पिस्टल बरामद.
Next Article अलग होंगे गोविंदा और सुनीता 38 साल बाद गोविंदा से अलग होने के लिए सुनीता ने किया कोर्ट का रूख !

फीचर

View More
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स! मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी, पैंडेमिक सिमुलेशन से लेकर भारत को “लैबोरेटरी” बनाने तक – गेट्स का गन्दा खेल

कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बम फोड़ दिया। जेफरी एपस्टीन - वो शख्स जिसका नाम सुनते ही…

By Gopal Singh 8 Min Read
नोम चोमस्की एपस्टीन विवाद

वह विचारक जिसने सिखाया ‘हर चीज़ पर शक करो’, खुद किस सच से भागता रहा? एपस्टीन चोमस्की के रिश्तों के खुलासों से क्यों हिल गए लेफ्टिस्ट ?

कल्पना कीजिए—आप दशकों तक किसी को अपना वैचारिक मार्गदर्शक मानते रहे। उसकी…

9 Min Read

क्या अमेरिका इज़रायल के कब्जे में है? जॉनी किर्क हत्याकांड में खुल रहे हैं चौंकाने वाले राज, पत्नी भी मोसाद एजेंट?

हाल के दिनों में मोसाद के एजेंटों को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं।…

5 Min Read

विचार

View More

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी का प्रभाव भारत की…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

लोकतंत्र या नियंत्रित व्यवस्था? रूस-चीन की राह पर चलती भारत और संघ की अदृश्य रणनीति!

एक समय देश में कांग्रेस पार्टी…

December 15, 2025

You Might Also Like

शेयर बाजार में गिरावट
Trending Newsबाजार

शेयर बाजार की शुरुआत फीकी, आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही और शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में…

2 Min Read
Trending Newsखेल

ग्रीन पार्क, इकाना के बाद… अब UP के इस शहर में लगेगा क्रिकेट का तड़का!

उत्तर प्रदेश क्रिकेट के फलक पर अब लगातार अपनी मजबूत छाप छोड़ रहा है। भले ही रणजी टीम का प्रदर्शन…

5 Min Read
Trending Newsक्राइम

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

लखनऊ/कानपुर: कानपुर के ग्वालटोली क्षेत्र की वीआईपी रोड पर हुए चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे में आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

भारत बंद 12 फरवरी: किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों का आंदोलन,  बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद…जानिए आपके शहर पर कितना होगा असर

संयुक्त किसान मोर्चा और देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते, केंद्र सरकार की आर्थिक…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?