पीड़िता ने लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना सामने आई है. मामला युवती के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और हत्या के प्रयास से जुड़ा है. खामपार थाना क्षेत्र की एक युवती ने नवादा गांव निवासी दिनेश यादव पर दो साल तक शोषण करने, ब्लैकमेलिंग के जरिए तीन लाख रुपये वसूलने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
क्या है पूरा मामला
पीड़िता ने बताया कि घर छोड़ने के बहाने 3 अक्टूबर की रात दिनेश यादव ने उसकी जान लेने की कोशिश की. आगे बताया की रात करीब 9 बजे वह जबरन मेरे कमरे में घुस आया. मेरे विरोध करने पर उसने पहले दुपट्टे से गला कसने की कोशिश की फिर अश्लील हरकते कर उसका विडियो बनाया. पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. थक-हारकर उसने देवरिया के पुलिस अधीक्षक (SP) से न्याय की गुहार लगाई है.
वीडियो बना कर दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल
दिनेश यादव ने पहले उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान एक आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद वह लगातार उस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर दो वर्षों तक उसके साथ शोषण करता रहा. पीडिता ने इसपे कहा की वो कहता था कि अगर मैंने मना किया या किसी को बताया, तो वह वीडियो वायरल कर देगा इस डर से मैं चुप रही. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे मानसिक दबाव में रखकर न सिर्फ शारीरिक शोषण किया, बल्कि बार-बार पैसों की मांग भी की. उसने डर के मारे करीब ₹3 लाख रुपये आरोपी को दिए.
पीड़िता का आरोप है कि उसने पहले भी कई बार खामपार थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने न तो FIR दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की. अब उसने देवरिया के पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है. आगे पीडिता ने कहा की अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो मैं इस दरिंदगी से बच सकती थी. अब भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है और मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…
लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…
असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…