Trending News

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि.

इटावा: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके सैफई स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर सांसद डिंपल यादव समेत पूरा परिवार मौजूद था. सैफई में इस अवसर पर सपा के कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे, जिनमें रामजी लाल सुमन, शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव भी शामिल थे. सभी नेता मंच पर एक साथ बैठे नजर आए, वहीं बड़ी संख्या में सपा समर्थक भी समारोह में शामिल हुए.

इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल चढ़ाकर मुलायम सिंह को याद किया. अखिलेश यादव ने कहा कि ‘स्वाभिमान, सम्मान और सबकी बराबरी के लिए दलित, वंचित, शोषित समाज को राजनीतिक शक्ति के रूप में एकजुट करने का महान ऐतिहासिक कार्य करनेवाले मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उनको शत्-शत् नमन! पीडीए समाज के प्रकाश स्तंभ के रूप में वो हम सबके लिए सदैव प्रेरणादायक रहे हैं और रहेंगे.’

इस अवसर पर सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा – ‘उन्होंने संघर्ष के जरिए सब कुछ अपने बलबूते पर किया.’

सुबह से ही पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी वहां पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए थे. इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और फिरोजाबाद के सांसद रामजी लाल सुमन भी उपस्थित रहे. श्रद्धांजलि स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए गए थे, ताकि सभा बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके.

news desk

Recent Posts

Commonwealth Games 2026: ऋषिकांता सिंह ने जीता सिल्वर, स्नैच में बनाया नया रिकॉर्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। वेटलिफ्टिंग में भारत को…

1 hour ago

Siddaramaiah Electoral Retirement: क्या कर्नाटक कांग्रेस में थमेगा पावर टसल? पूर्व CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान-2028 का चुनाव नहीं लडूंगा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने अपनी भावी चुनावी राजनीति…

3 hours ago

‘Firework’ पर विवाद: कैटी पेरी ने सैन्य वीडियो में इस्तेमाल पर जताया कड़ा विरोध

अमेरिकी पॉप स्टार कैटी पेरी ने उनके मशहूर गाने Firework के कथित तौर पर सैन्य…

3 hours ago

दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी गंभीर, लोकसभा में खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े और व्यस्त सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सिंग और…

4 hours ago

US Iran Conflict: ईरान पर 13 दिनों के ताबड़तोड़ हमलों के बाद थमे अमेरिकी मिसाइल, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दिया ‘सीजफायर’ का ऑफर

मिडिल ईस्ट में छिड़ी भीषण जंग के बीच एक बड़ा कूटनीतिक मोड़ आया है। लगातार…

5 hours ago