जापान की संसद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, वहां संसद भवन में महिला सांसदों के लिए शौचालयों की कमी का मुद्दा उठ खड़ा हुआ है। यह इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि जापान की संसद में इस समय 60 महिला सांसद हैं, लेकिन उनके लिए पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था नहीं है।
इस समस्या को लेकर 60 महिला सांसदों ने आवाज बुलंद की है, जिनमें प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची का नाम भी शामिल है। महिला सांसदों ने शौचालयों की संख्या बढ़ाने की मांग करते हुए एक याचिका सौंपी है।
याचिका में कहा गया है कि संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, लेकिन सुविधाओं के मामले में अब भी पुराने ढांचे के सहारे काम चलाया जा रहा है। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि संसद के मुख्य सदन के पास महिला सांसदों के लिए केवल एक शौचालय है, जिसमें महज दो क्यूबिकल हैं, जबकि महिला सांसदों की संख्या 50 से अधिक है।
बताया गया है कि कुल 58 महिला सांसदों ने इस याचिका पर हस्ताक्षर कर इसे निचले सदन की नियम एवं प्रशासन समिति के अध्यक्ष यासुकाज़ु हमादा को सौंपा है। अब देखना होगा कि इस मांग पर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।