Trending News

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर: दुबई एयरपोर्ट पर घंटों फंसी रहीं पीवी सिंधु, बताया कैसा है खौफनाक मंजर

ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खेल जगत तक भी पहुंच गया है। हवाई सेवाएं प्रभावित होने के कारण दुनिया भर में कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इसी बीच भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार PV Sindhu भी दुबई एयरपोर्ट पर फंस गईं। वह इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रही थीं, लेकिन हालात बिगड़ने के चलते उनकी यात्रा बीच में ही रुक गई।

पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अपनी टीम के साथ दुबई में सुरक्षित हैं, लेकिन मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं। सिंधु ने लिखा कि एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल है, कई परिवार वहां फंसे हुए हैं और सभी लोग हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

अपनी पहली पोस्ट में सिंधु ने कहा कि जो कुछ हो रहा है, उसे समझ पाना मुश्किल है। जहां वह मौजूद हैं, वहां इंटरसेप्शन की आवाजें सुनाई दे रही हैं और हालात तेजी से बदल रहे हैं। उन्होंने माना कि यह अनुभव काफी डराने वाला है और सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो हालात की गंभीरता को दिखा रहे हैं। सिंधु ने यह भी लिखा कि दुबई एक ऐसा शहर है जिसे वह बेहद पसंद करती हैं और जो हमेशा सुरक्षित महसूस होता था, इसलिए इस तरह की स्थिति को स्वीकार करना और भी कठिन है। उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया, जो लगातार उनका हालचाल पूछ रहे हैं।

करीब नौ घंटे बाद अपनी दूसरी पोस्ट में सिंधु ने बताया कि स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने लिखा कि हर गुजरता घंटा और अधिक डरावना महसूस हो रहा है। एयरपोर्ट के पास एक धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उनके कोच को तुरंत वहां से हटना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के काफी करीब थे। सिंधु ने इसे बेहद तनावपूर्ण और भयावह पल बताया।

हालांकि उन्होंने राहत की खबर भी साझा की। सिंधु ने बताया कि अब वह और उनकी टीम सुरक्षित स्थान पर हैं। उन्होंने दुबई एयरपोर्ट प्रशासन और वहां के अधिकारियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद की। साथ ही दुबई स्थित भारतीय उच्चायोग का भी आभार जताया, जिन्होंने लगातार सहयोग दिया। फिलहाल सिंधु और उनकी टीम हालात सामान्य होने का इंतजार कर रही है।

IpressHouse

Recent Posts

करीना कपूर रात में पैरों पर लगाती हैं घी, सैफ अली खान बोले- बेडरूम में रोमांस नहीं, ढाबे जैसी आती है खुशबू

नई दिल्ली: बॉलीवुड के चर्चित कपल सैफ अली खान और करीना कपूर एक बार फिर…

5 hours ago

OTT Release This Week: वीकेंड पर घर बैठे करें मनोरंजन! 16 से 22 अक्टूबर के बीच रिलीज होंगी ये 5 सीरीज, जानें कहां देखें

नई दिल्ली: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने की योजना बना रहे…

5 hours ago

पेट दर्द, गैस और अपच से परेशान हैं? नारियल पानी पीने से मिल सकती है राहत, जानें इसके फायदे

नई दिल्ली: गर्मियों में पेट दर्द, गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं कई लोगों…

5 hours ago

दुर्गा विसर्जन के बाद कलश, नारियल और ज्वारे का क्या करें? जानें सही विधि, इन गलतियों से बचना जरूरी

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद अब…

6 hours ago

‘पति की हत्या धर्म की हत्या के समान’, रविता और अमरदीप को फांसी की सजा सुनाते हुए जज ने क्यों कही ये बात?

मेरठ: अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को…

6 hours ago

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा भी हिरासत में; कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता…

6 hours ago