Highlights
वाशिंगटन/न्यूयॉर्किंग। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) के गिरफ्तारी वारंट के बावजूद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के तेवर बेहद सख्त नज़र आ रहे हैं। अमेरिका दौरे के दौरान एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि उन्हें उन देशों की यात्रा करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है जो आईसीसी के आदेश का समर्थन करते हैं।
नेतन्याहू ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि कोई विदेशी सरकार या एजेंसी इस वारंट के तहत उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश करती है, तो इजराइल की ‘स्पेशल फोर्स’ (Special Forces) तुरंत कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।
विदेश यात्राओं के दौरान अप्रत्याशित परिस्थितियों या मेडिकल इमरजेंसी के वक्त संभावित गिरफ्तारी के जोखिमों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए इजराइली पीएम ने कहा:
“हाँ, मैं इन स्थितियों के बारे में सोचता हूँ। लेकिन आप जानते हैं कि हमारे पास एक सक्षम स्पेशल फोर्स मौजूद है। मैंने खुद सेना में पांच साल तक सेवा दी है और हम अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करते।”
अपनी अमेरिका यात्रा जारी रखते हुए नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी के विरोध और उन पर कार्रवाई की मांग को खारिज कर दिया। ममदानी ने नेतन्याहू को सार्वजनिक रूप से युद्ध अपराधी करार देते हुए संघीय अधिकारियों से हस्तक्षेप का आग्रह किया था।
इस कूटनीतिक उथल-पुथल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली नेता के साथ एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी दोहराई है। व्हाइट हाउस में हुई 90 मिनट की बंद कमरे की बैठक के बाद ट्रंप प्रशासन ने आश्वस्त किया कि अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में नेतन्याहू को गिरफ्तारी का कोई खतरा नहीं है।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच ईरान की परमाणु गतिविधियों को रोकने और मिडिल ईस्ट में सुरक्षा स्थिति को स्थिर करने पर महत्वपूर्ण रणनीति बनी।
नवंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने गाजा संघर्ष के दौरान भुखमरी को हथियार बनाने, नागरिकों को निशाना बनाने और मानवाधिकारों के व्यवस्थित उल्लंघन के आरोपों में नेतन्याहू के खिलाफ वारंट जारी किया था।
इजराइल और नेतन्याहू ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इस कानूनी कार्यवाही को पूरी तरह से ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ और यहूदी-विरोधी (Anti-Semitic) करार दिया है।
सोशल मीडिया की दुनिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब भारत सरकार ने अपना…
लखनऊ । पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी, असम के उदित गोगोई और दिल्ली के रिकी ने…
खड़गपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल सरकार ने 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी और खड़गपुर की…
गुरुग्राम के चर्चित बाइक हिट एंड रन मामले में बाइक राइडर सिया ने नया वीडियो…
मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के 6…
‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…