Trending News

‘मेरी नहीं तो किसी की नहीं’, सनकी आशिक ने जयमाला के स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली

बिहार के बक्सर में एक शादी की खुशियाँ उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब एक ‘सिरफिरे’ आशिक ने फिल्मी विलेन की तरह जयमाला के स्टेज पर खूनी खेल खेल दिया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत का है, जहाँ मंगलवार 25 फरवरी की रात एकतरफा प्यार के जुनून ने एक परिवार की खुशियों को मातम के चौखट पर लाकर खड़ा कर दिया।

वरमाला का वक्त और दहला देने वाला हमला
बारात यूपी के बलिया सुलेमानपुर से आई थी। बैंड-बाजे की धुन थी और स्टेज पर जयमाला की रस्म चल रही थी। 18 साल की दुल्हन आरती कुमारी और दूल्हा एक-दूसरे के आमने-सामने थे। तभी अचानक चेहरे पर कपड़ा बांधे एक युवक स्टेज पर चढ़ा। इससे पहले कि वहां मौजूद मेहमान कुछ समझ पाते, आरोपी ने अपनी पिस्टल निकाली और दुल्हन के पेट में बेहद करीब से गोली दाग दी।

गोली चलते ही आरती लहूलुहान होकर स्टेज पर गिर पड़ी। शादी के जश्न वाला माहौल पल भर में भगदड़ और दहशत में बदल गया। भीड़ की अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

“अगर मेरी नहीं हुई, तो किसी की होने नहीं दूंगा”
इस वारदात के पीछे की कहानी बेहद खौफनाक है। परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी दीनबंधु आरती से एकतरफा प्यार करता था और इस शादी के सख्त खिलाफ था। बताया जा रहा है कि उसने पहले भी धमकी दी थी कि वो आरती को किसी और का नहीं होने देगा। परिवार ने इसे महज एक मामूली धमकी समझा और शादी की तैयारियां जारी रखीं, लेकिन आरोपी ने अपनी सनक को अंजाम देने के लिए शादी की रात को ही चुना।

जिंदगी और मौत के बीच जंग
गोली लगने के बाद आरती को तुरंत बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी (BHU ट्रॉमा सेंटर) रेफर कर दिया है। फिलहाल आरती की स्थिति नाजुक बनी हुई है और वो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

गिरफ्तारी के लिए रेड जारी
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस की स्पेशल टीम गठित कर दी गई है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

news desk

Recent Posts

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…

7 hours ago

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

10 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

11 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

11 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

12 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

12 hours ago