क्राइम

होटल में प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा गया पति! पत्नी ने परिजनों संग मचाया बवाल, बीच सड़क पर हुई जमकर पिटाई

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में वैवाहिक विवाद उस समय सड़क पर आ गया, जब एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल में पकड़ लिया। होटल के अंदर शुरू हुआ हंगामा कुछ ही देर में सड़क तक पहुंच गया, जहां गुस्साए परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

होटल के कमरे में दोनों को साथ देखकर भड़की पत्नी

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बांके बिहारी होटल का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला को पहले से अपने पति पर किसी दूसरी महिला के साथ संबंध होने का शक था। इसी बीच उसे सूचना मिली कि उसका पति एक महिला के साथ होटल में मौजूद है। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ होटल पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में पति और कथित प्रेमिका को एक साथ देखकर महिला और उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पहले होटल के भीतर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

बस में छिपा पति, बाहर खींचकर की पिटाई

हंगामे के दौरान युवक किसी तरह होटल से निकलकर पास खड़ी एक निजी बस में जाकर छिप गया। आरोप है कि परिजनों ने उसका पीछा किया, बस के अंदर पहुंचे और उसे बाहर खींचकर बीच सड़क पर जमकर पीटा।

व्यस्त सड़क पर काफी देर तक चले इस हंगामे के कारण लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

थाने पहुंचा मामला, पुलिस जांच में जुटी

मारपीट के बाद महिला और उसके परिजन कथित प्रेमिका तथा युवक को अपने साथ थाने ले गए, जहां पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि युवक के साथ मौजूद महिला एक सरकारी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने कही यह बात

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से मिली शिकायतों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

vineet verma

Recent Posts

व्यापारियों को बड़ी राहत: 15 अक्टूबर से लगने वाला UPI MDR चार्ज पोस्टपोन, जानिए अब कब लागू होगा नियम

त्योहारों के सीजन में UPI पेमेंट को लेकर लागू होने वाले जिस नए नियम का…

12 minutes ago

शिवा शर्मा हत्याकांड में सनसनीखेज मोड़! दो बहनें फरार, नेपाल बॉर्डर तक तलाश; कई सवाल बरकरार

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की…

31 minutes ago

चुनाव आयोग के फैसलों में 30 दिन में 5 बड़े बदलाव, SIR पर उठे सवाल

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग…

44 minutes ago

UP में 8.5 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर ‘आधार’ का संकट: जानिए अब कौन से दस्तावेज दिलाएंगे बुजुर्गों को सहारा

उत्तर प्रदेश में लाखों बुजुर्गों के लिए हर महीने मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन सिर्फ एक…

1 hour ago

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह की हत्या, मेडिकल स्टोर मालिक पर गोली मारने का आरोप

पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली…

2 hours ago

‘धुरंधर’ के बाद सारा अर्जुन की साउथ में एंट्री? राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर दिखने की चर्चा तेज!

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' और 2026 में आई इसके सीक्वल 'धुरंधर 2'…

2 hours ago