Trending News

वृंदावन में भारी बवाल: बांके बिहारी मंदिर में महिलाओं से अभद्रता पर सियासत गर्म, विपक्ष ने UP सरकार को घेरा

धर्मनगरी वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रविवार को हुए हंगामे ने अब एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के दौरान जिस तरह से पुलिस ने सेवायत महिलाओं और पुजारियों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की, उस पर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने सरकार को आड़े हाथों लिया है।

भक्ति के द्वार पर ‘शक्ति’ का प्रदर्शन
वहा मौजूद लोगो के अनुसार, वीआईपी सुरक्षा का हवाला देकर पुलिस ने मंदिर के पारंपरिक गोस्वामी समाज की महिलाओं को प्रवेश से रोक दिया। इस दौरान हुई नोकझोंक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें महिलाओं के साथ बदसलूकी साफ देखी जा सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो गलियां कभी ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंजती थीं, वहां आज पुलिस के जूतों की धमक और अपमान की सिसकियां सुनाई दे रही हैं।

समाजवादी पार्टी का कड़ा हमला
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा है। सपा का कहना है कि:
भाजपा का हिंदुत्व केवल वोट बटोरने का एक ‘ढोंग और आडंबर’ है। असल में यह सरकार ब्राह्मणों और मंदिर के सेवायतों का दमन कर रही है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी पुलिस अब भक्तों और महिलाओं पर लाठियां भांजने वाली मशीन बन गई है।

सपा ने आरोप लगाया कि ‘बांके बिहारी कॉरिडोर’ विकास के लिए नहीं, बल्कि भारी भ्रष्टाचार और पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने के लिए बनाया जा रहा है, जिसके लिए ब्रज की प्राचीन विरासत को नष्ट किया जा रहा है।

जनता में भारी रोष: ‘सत्ता रक्षक’ बनी सरकार
स्थानीय निवासियों और सेवायतों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोगों का कहना है कि जो खुद को ‘हिंदू रक्षक’ कहते हैं, उन्होंने ही मंदिर की मर्यादा को तार-तार कर दिया। विरोध कर रहे एक युवा ने कहा, “इन्हें जो हिंदू रक्षक समझता हो वो अपना इलाज करवाए, ये सिर्फ अपनी सत्ता के रक्षक हैं और कुछ नहीं।”

मौजूदा विवाद को देकते हुए जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश बढ़ गया है जो ये दर्शता है की भाजपा के लिए आगामी चुनावों में मुसीबते बढ़ सकती है।

news desk

Recent Posts

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

9 hours ago

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई…

12 hours ago

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर…

13 hours ago

बार-बार AI को समझाने का झंझट खत्म! Gemini में नया फीचर, अब ChatGPT और Claude की मेमोरी होगी इम्पोर्ट

Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी…

14 hours ago

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग पर अनिल अंबानी ने कोर्ट में घसीटा

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और…

15 hours ago