Trending News

Republic Day पर राहुल-प्रियंका का खास संदेश… अखिलेश का भी अलग अंदाज़, इस तरह दी देशवासियों को शुभकामनाएं

भारत सोमवार को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरे देश में गणतंत्र दिवस का उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा किसभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है – यही हमारी आवाज है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच. इसी की मजबूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है-हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है।जय हिंद. जय संविधान।”

वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि“सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जो हर एक भारतीय को स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों की गारंटी देता है। हमारा संविधान हम 140 करोड़ भारतीयों का रक्षाकवच है। इसकी रक्षा के लिए हमारा संकल्प चट्टान की तरह मजबूत है। जय संविधान. जय हिंद।”

वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने लिखा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में ये एक अनूठा गणतंत्र दिवस है, जब तारीख़ भी 26 है साल भी 26 है. इसीलिए इस विशेष गणतंत्र दिवस की विशेष बधाई और शुभकामनाएँ! आइए इस विशेष गणतंत्र दिवस पर देश के गणतंत्र के आधार जनतंत्र और उसके आधार ‘संविधान’ की रक्षा का विशिष्ट संकल्प उठाएं. जय हिंद!

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि मस्त देशवासियों को ‘गणतंत्र दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

news desk

Recent Posts

शाम होते ही घर का मुख्य दरवाजा खोलना क्यों माना जाता है शुभ? वास्तु का ये नियम भूलकर भी न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को केवल प्रवेश और निकास का…

2 hours ago

इस शिव मंदिर में दूध-बेलपत्र नहीं, चढ़ाई जाती है जलती सिगरेट! शिवलिंग से धुआं निकलने के पीछे क्या है रहस्य?

सोलन: हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर है, जहां पूजा…

2 hours ago

पंचमुखी हनुमान के पांच चेहरों में छिपा है बड़ा रहस्य, हर मुख की अलग शक्ति; जानें घर में तस्वीर लगाने की सही दिशा

नई दिल्ली: पंचमुखी हनुमान जी का स्वरूप धार्मिक मान्यताओं में विशेष और शक्तिशाली माना जाता…

2 hours ago

चमोली टनल हादसे ने फिर डराया, याद आया सिल्क्यारा का वो खौफनाक मंजर; 41 श्रमिक 17 दिन तक रहे थे सुरंग में कैद

चमोली: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार को अचानक पानी और मलबा घुसने…

6 hours ago

संसद का मॉनसून सत्र हंगामों में बहा, 80% समय बाधित; राहुल गांधी बोले- मोदी की नींद उड़ा दी, बीजेपी ने बताया विपक्ष की हार

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र शुक्रवार को भारी हंगामे और विरोध के बीच अनिश्चितकाल…

7 hours ago

चमोली में सुरंग के भीतर अचानक आया पानी-मलबे का सैलाब, 22 मजदूर फंसे; 18 सुरक्षित बाहर, बाकी के लिए रेस्क्यू जारी

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम निर्माणाधीन सुरंग में अचानक भारी मात्रा में…

7 hours ago