Trending News

असम में भीषण रेल हादसा: हाथियों के झुंड से टकराई ट्रेन, 8 हाथियों की मौत; 5 डिब्बे पटरी से उतरे

असम में एक भीषण ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें हाथियों का एक झुंड चपेट में आ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे हुआ, जब हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रेन हाथियों से टकरा गई, जिससे इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दर्दनाक हादसे में आठ हाथियों की मौके पर ही मौत की सूचना है।

घटना के बाद आनन-फानन में इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। हादसे के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इस घटना को लेकर लोको पायलट का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि हाथियों के झुंड को देखते ही ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाए गए, लेकिन दूरी कम होने के कारण ट्रेन हाथियों से टकरा गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड अक्सर जंगल से निकलकर रेलवे ट्रैक पार करता है, जिसके चलते पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। एक बार फिर इस घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा और रेलवे ट्रैक पर सावधानियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

news desk

Recent Posts

नए वैरिएंट BA.3.2 के साथ फिर लौटा कोरोना !  Cicada वैरिएंट की एंट्री, कई देशों में बढ़ी निगरानी

काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…

5 hours ago

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

11 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

12 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

13 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

14 hours ago