Latest News

7 जुलाई 2026 का राशिफल: सिंह-वृश्चिक समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, वृषभ को मिल सकती है खुशखबरी

मेष राशि: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कारोबार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी और नौकरी-व्यवसाय में भी लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, हालांकि किसी परिजन की बात तनाव बढ़ा सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। भविष्य में लाभ देने वाली किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि: आज का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होने से लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और कारोबार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा टालें और खान-पान में लापरवाही न करें।

मिथुन राशि: आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। सूझबूझ से फैसले लेने पर तनाव कम रहेगा। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। नौकरी में अधिकारियों से बहस करने से बचें, अन्यथा नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। सरकारी कार्यों में रुकावट आने की संभावना है। नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क राशि: आज का दिन आध्यात्मिक अनुभव कराने वाला हो सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है, लेकिन मेहनत से पुराने कार्य पूरे होंगे। शासन और प्रशासन का सहयोग मिल सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। रहस्यमयी और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि: आज मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और हर फैसला सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि: आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है, लेकिन धन के लेन-देन में सावधानी जरूरी होगी। परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों और परिजनों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक विचार मन को शांति देंगे।

वृश्चिक राशि: आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मबल बढ़ेगा। धन लाभ और प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं। जमीन, मकान या वाहन में निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। दोस्तों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा, लेकिन परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा। अपने काम खुद करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

धनु राशि: आज का दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिलने के योग हैं। जीवन के लक्ष्य पूरे करने के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी और भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और विरोधियों पर बढ़त हासिल कर सकते हैं।

मकर राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपके प्रयासों से आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा का योग बन सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी। नए काम की शुरुआत फिलहाल टालें और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि: आज का दिन खुशियों और मनोरंजन में बीत सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। प्रियजनों से मुलाकात खुशी देगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय खुद पर भरोसा रखें और अंतिम फैसला सोच-समझकर करें।

मीन राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी निराशा महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने सिद्धांतों पर काम करेंगे। किसी समस्या का समाधान खोजने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

 

vineet verma

Recent Posts

यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कानून को बताया ‘बेकार’, जानिए पूरा विवाद, प्रावधान और हाई कोर्ट का रुख

उत्तर प्रदेश के 'यूपी गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1986' को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

12 minutes ago

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर थाने के बाहर बैठे राहुल गांधी, दिल्ली पुलिस से हुई बातचीत

नई दिल्ली। पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारी के मामले में FIR दर्ज कराने की मांग…

1 hour ago

यूपी टी-20 लीग सीजन-4: साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

लखनऊ । मैन ऑफ द मैच साहब युवराज सिंह (91) की विस्फोटक पारी के दम पर…

4 hours ago

इमरान खान की मेडिकल जांच के बाद फिर अदियाला जेल वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अस्पताल ले जाया गया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद दोबारा अदियाला जेल…

4 hours ago

19 साल बाद इमरान हाशमी ने पलटी बाजी! विदेशों में भी ‘आवारापन 2’ का जलवा, 162 करोड़ के पार पहुंची कमाई

नई दिल्ली: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही…

5 hours ago

अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों को लेकर उड़ रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास हुआ क्रैश; सभी लापता

वाशिंगटन: अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। रिमोट रडार…

5 hours ago