Latest News

19 साल बाद इमरान हाशमी ने पलटी बाजी! विदेशों में भी ‘आवारापन 2’ का जलवा, 162 करोड़ के पार पहुंची कमाई

नई दिल्ली: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के सातवें दिन भी फिल्म ने घरेलू और विदेशी बाजार में अच्छी कमाई की। खास बात यह है कि फिल्म अब दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये के क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। 19 साल पहले ‘आवारापन’ के साथ सनी देओल की ‘अपने’ से हुई टक्कर में बाजी इमरान हाशमी के हाथ नहीं लगी थी, लेकिन इस बार कहानी बदल गई है।

सनी देओल की फिल्म से आगे निकली ‘आवारापन 2’

19 साल बाद एक बार फिर इमरान हाशमी और सनी देओल की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर टकराव देखने को मिला। इस बार इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बढ़त बना ली है। जहां सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ रिलीज के सात दिन बाद भी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर सकी, वहीं ‘आवारापन 2’ दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।

सातवें दिन भारत में भी अच्छी कमाई

‘आवारापन 2’ ने पहले दिन से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। सातवें दिन भी फिल्म की कमाई अच्छी रही। उपलब्ध बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन भारत में करीब 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही सात दिनों में फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 113.50 करोड़ रुपये हो गया है।

विदेशी बाजार में भी जारी है फिल्म का जलवा

इमरान हाशमी की रोमांटिक थ्रिलर को विदेशी दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सातवें दिन गैर-सप्ताहांत के बावजूद फिल्म ने विदेशों में करीब 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कुल कमाई 26 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

161 करोड़ के पार पहुंची दुनियाभर की कमाई

सात दिनों में ‘आवारापन 2’ ने भारत में 113.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका भारतीय सकल कारोबार 135.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ओवरसीज कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 161.67 करोड़ रुपये हो चुका है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म के आने वाले सप्ताहांत में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने की उम्मीद है।

‘आवारापन 2’ का दिनवार कलेक्शन

पहला दिन- 22 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 33.75 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 26 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 9.25 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 9.75 करोड़ रुपये
छठा दिन- 6.75 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 6 करोड़ रुपये

vineet verma

Share
Published by
vineet verma

Recent Posts

आकाशवाणी में धरना, फिर हिरासत और अब रिहाई… दो घंटे बाद छूटे राहुल-प्रियंका गांधी; दिनभर ऐसे चला हाईवोल्टेज प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को…

7 hours ago

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए…

8 hours ago

रात 10:24 बजे अचानक हिली धरती, देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक महसूस हुए झटके; चमोली में था भूकंप का केंद्र

नोएडा: मंगलवार रात उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटकों से…

8 hours ago

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…

9 hours ago

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…

9 hours ago