होली से पहले दो रंग का मौसम, कहीं धूप तो कहीं बूंदाबांदी
उत्तर प्रदेश में होली आने से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च की शुरुआत में ही धूप इतनी तेज हो गई है कि दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल लगने लगा है। आसमान साफ है और बादलों का नामोनिशान नहीं है। यही वजह है कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार, 3 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ और सूखा रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। तेज धूप के कारण आगरा, मथुरा, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी जैसे शहरों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। दिन में लोगों को तेज धूप और गर्म हवा का सामना करना पड़ सकता है।
आने वाले कुछ दिनों में भी मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। 5 मार्च तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में धूप तेज रहेगी और हवाएं चलती रहेंगी। नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर और बिजनौर जैसे जिलों में तापमान और ऊपर जा सकता है। सुबह और रात में हल्की ठंडक रहेगी, लेकिन दिन में गर्मी साफ महसूस होगी।
इस बीच मौसम विभाग ने एक और अपडेट दिया है। हिमालयी क्षेत्र में 4 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में दिखाई दे सकता है। गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मीरजापुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि बारिश बहुत ज्यादा नहीं होगी, लेकिन इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की हल्की गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान भी अभी स्थिर रहेगा, लेकिन कुछ दिनों बाद उसमें भी हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर होली से पहले यूपी में गर्मी का असर साफ दिखने लगा है ।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। भारतीय टीम…
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे बड़े संकट के बीच अब भारत की राजनीति…
नई दिल्ली। अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में…
Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष तथा अमेरिका के हमलों के बाद क्षेत्र में…
शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सिर्फ अपनी वेडिंग तस्वीरों की वजह से…
Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष के बीच भारत की राजनीति में भी हलचल…