Entertainment

न्यूलीवेड कपल रश्मिका-विजय ने जीता दिल, 44 स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सिर्फ अपनी वेडिंग तस्वीरों की वजह से नहीं, बल्कि अपने काम की वजह से भी चर्चा में हैं। नए-नवेले इस जोड़े ने जश्न के बीच समाज सेवा की ऐसी पहल की है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

उदयपुर में पारंपरिक अंदाज में शादी रचाने के बाद दोनों तेलंगाना पहुंचे। यहां विजय अपने पैतृक इलाके नागरकुरनूल जिले के अचमपेट डिवीजन स्थित गांव गए। गांव वालों से मुलाकात के दौरान विजय ने एक बड़ी घोषणा की, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग खुश हो गए।

अपने एनजीओ Deverakonda Charitable Trust के जरिए विजय ने इलाके के 44 सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर कक्षा 9 और 10 के उन छात्रों के लिए होगी, जो बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस पहल का मकसद यह है कि पैसों की कमी की वजह से किसी बच्चे की पढ़ाई न रुके।

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।  वीडियो में विजय गांव के लोगों से तेलुगु में बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने शहर और यहां के बच्चों से जुड़े रहना चाहते हैं। विजय ने यह भी भरोसा दिलाया कि स्कॉलरशिप का फायदा सीधे जरूरतमंद छात्रों को मिलेगा। साथ ही उन्होंने गांव में समय-समय पर आते रहने और लोगों से जुड़े रहने का वादा भी किया।

वहीं रश्मिका भी इस पहल में पूरी तरह साथ नजर आईं। शादी के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खास बनाने के साथ-साथ समाज के लिए कुछ अच्छा करने का फैसला भी किया है।26 फरवरी को दोनों ने उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से शादी की थी। इसके बाद कपल ने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शादी की खुशियां मनाते हुए दोनों ने कई जगह मिठाइयां भी बांटीं।

2 मार्च को रश्मिका ने तेलंगाना के थुम्मानपेटा में विजय के घर पर गृह प्रवेश की रस्म निभाई। यहां परिवार के बीच पूजा-पाठ भी हुआ। कुल मिलाकर, यह जोड़ी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी दिल जीतती नजर आ रही है। शादी के तुरंत बाद 44 सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए की गई यह घोषणा एक अच्छी और सराहनीय पहल मानी जा रही है।

IpressHouse

Recent Posts

करीना कपूर रात में पैरों पर लगाती हैं घी, सैफ अली खान बोले- बेडरूम में रोमांस नहीं, ढाबे जैसी आती है खुशबू

नई दिल्ली: बॉलीवुड के चर्चित कपल सैफ अली खान और करीना कपूर एक बार फिर…

6 hours ago

OTT Release This Week: वीकेंड पर घर बैठे करें मनोरंजन! 16 से 22 अक्टूबर के बीच रिलीज होंगी ये 5 सीरीज, जानें कहां देखें

नई दिल्ली: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने की योजना बना रहे…

6 hours ago

पेट दर्द, गैस और अपच से परेशान हैं? नारियल पानी पीने से मिल सकती है राहत, जानें इसके फायदे

नई दिल्ली: गर्मियों में पेट दर्द, गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं कई लोगों…

6 hours ago

दुर्गा विसर्जन के बाद कलश, नारियल और ज्वारे का क्या करें? जानें सही विधि, इन गलतियों से बचना जरूरी

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद अब…

6 hours ago

‘पति की हत्या धर्म की हत्या के समान’, रविता और अमरदीप को फांसी की सजा सुनाते हुए जज ने क्यों कही ये बात?

मेरठ: अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को…

6 hours ago

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा भी हिरासत में; कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता…

6 hours ago