Trending News

हर्ष-आयुष्मान की दमदार पारियों से UP सातवीं बार राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी का चैंपियन, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: हर्ष सिंह और आयुष्मान यादव की शतकीय पारियों के दम पर उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को ड्रॉ मुकाबले में पछाड़ दिया और पहली पारी की बढ़त के आधार पर राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

मैच की पहली पारी में राजस्थान की टीम 53.3 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान की ओर से पुनीत यादव ने 71 रनों की जुझारू पारी खेली। उत्तर प्रदेश की गेंदबाजी में आर्नव ब्लोटिया (3/40) सबसे सफल रहे, जबकि सौरभ वर्मा (2/26) और मोहम्मद शेरान (2/34) ने भी अहम विकेट चटकाए। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीन दिवसीय मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 53.3 ओवर में 218 रन बनाए।

इसके जवाब में उत्तर प्रदेश ने बल्लेबाजी में जबरदस्त दबदबा दिखाते हुए 134.1 ओवर में 590 रन बनाकर ऑलआउट हो गया।

यूपी की इस विशाल पारी में हर्ष सिंह ने 188 रन,आयुष्मान यादव ने 157 रन,आर्नव ब्लोटिया ने 85 रन की शानदार पारियां खेलीं, जबकि मनीत चौधरी 68 रन बनाकर नाबाद लौटे। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 372 रनों की विशाल बढ़त हासिल की।

दूसरी पारी में राजस्थान ने संघर्ष करते हुए 59 ओवर में 234 रन पर 5 विकेट गंवाए। उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी में मानव (2/22) और मोहम्मद शेरान (2/43) ने प्रभावी प्रदर्शन किया।

समय समाप्त होने के कारण मुकाबला ड्रॉ घोषित किया गया, लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर उत्तर प्रदेश को विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ यूपी ने पूरे टूर्नामेंट में अपने संतुलित बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी का लोहा मनवाया।

उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13वीं राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी अपने नाम की। यह सातवीं बार है जब उत्तर प्रदेश ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीता है। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश की टीम तीन बार उपविजेता (रनर-अप) भी रह चुकी है।

इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश ने राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के इतिहास में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

4 hours ago

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई…

7 hours ago

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर…

8 hours ago

बार-बार AI को समझाने का झंझट खत्म! Gemini में नया फीचर, अब ChatGPT और Claude की मेमोरी होगी इम्पोर्ट

Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी…

8 hours ago

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग पर अनिल अंबानी ने कोर्ट में घसीटा

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और…

10 hours ago