फिल्म ‘हक’ का टीजर जारी
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम की आगामी फिल्म ‘हक’ का टीज़र मंगलवार को जारी कर दिया गया. फिल्म एक वास्तविक और ऐतिहासिक कानूनी मामले शाह बानो केस पर आधारित है. जिसने देश में महिलाओं के अधिकारों और धर्मनिरपेक्ष कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बहस को जन्म दिया था.
कहानी में न्याय की जंग और महिला अधिकारों की आवाज
फिल्म की कहानी शाह बानो की जिंदगी से प्रेरित है. जिन्होंने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. शाह बानो को उनके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था और गुज़ारा भत्ता देने से इनकार कर दिया था. फिल्म में यामी गौतम ने शाजिया बानो का किरदार निभाया है. जो समाज और पर्सनल लॉ के बीच फंसी एक महिला की कानूनी और भावनात्मक लड़ाई को दर्शाती हैं. टीज़र में इमरान हाशमी का किरदार यामी गौतम से कहता है, “अगर तुम सच्ची मुसलमान और वफादार बीवी होती, तो ऐसा कुछ कहती ही नहीं.” इसके जवाब में यामी कहती हैं, “मैं सिर्फ शाजिया बानो हूं. हमारी लड़ाई सिर्फ एक चीज के लिए है हमारे हक के लिए.”
सुप्रीम कोर्ट में आमने-सामने होते हैं इमरान और यामी
टीज़र के क्लाइमैक्स में एक जज इमरान हाशमी से कहते हैं “ये कोई निजी मामला नहीं है. इसमें अब पूरा देश शामिल होने वाला है.” इसके बाद दोनों पात्रों के बीच सुप्रीम कोर्ट में ज़बरदस्त बहस होती है. जहां यामी गौतम कहती हैं,-“हम भारतीय महिलाएं हैं, इसलिए कानून को हमें वही सम्मान देना चाहिए जो दूसरों को देता है.”
कब होगी फ़िल्म रिलीज़ ?
‘हक’ फिल्म को एस. वर्मा ने निर्देशित किया है और यह 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इस फिल्म का निर्माण जंगलि पिक्चर्स ने इनसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज़ के सहयोग से किया है. यह फिल्म न सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा है, बल्कि धर्म, कानून और महिला अधिकारों के टकराव को भी गहराई से दिखाती है.
शाह बानो केस, एक ऐतिहासिक फैसला जिसने देश को झकझोर दिया
1978 में 62 वर्षीय शाह बानो जो पांच बच्चों की मां थीं. उनके पति मोहम्मद अहमद खान ने तीन तलाक दे दिया. जब शाह बानो ने क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 125 के तहत गुज़ारा भत्ता मांगा तो उनके पति ने मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर देने से इनकार कर दिया. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और 1985 में कोर्ट ने फैसला सुनाया कि धारा 125 सभी नागरिकों पर लागू होती है. चाहे उनका धर्म कुछ भी हो. यह फैसला महिला सशक्तिकरण और धर्मनिरपेक्ष संविधान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना गया.
यामी और इमरान का वर्क फ्रंट
जहां तक यामी गौतम की बात है, उन्हें हाल ही में ‘धूम धड़ाम’ और ‘आर्टिकल 370’ में देखा गया था. खासकर ‘आर्टिकल 370’ में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी. वहीं इमरान हाशमी फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘दे कॉल हिम OG’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. वह हाल ही में ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आए थे. ‘हक’ उन फिल्मों में से एक हो सकती है जो समाज को सोचने पर मजबूर कर दे. क्या वाकई हम सबके लिए एक जैसा कानून है? या अब भी महिलाओं को उनके हक़ के लिए लड़ना पड़ेगा?
ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…
पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…
वॉशिंगटन: अमेरिका में शनिवार, 28 मार्च को ‘No Kings’ आंदोलन का तीसरा बड़ा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन…
दक्षिणी Lebanon में युद्ध कवरेज कर रहे तीन पत्रकारों की इजरायली हमले में मौत हो…