Trending News

हापुड़: रेलिंग तोड़कर गंगा के ऊपर झूलती रह गई बस, अफरा-तफरी में चीखों से गूंजा पुल— ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होते होते टला

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में स्थित धार्मिक स्थल गढ़मुक्तेश्वर में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार रोडवेज बस गंगा नदी के ओवरब्रिज पर संतुलन खो बैठी. रामपुर से दिल्ली जा रही यह बस जब बृजघाट पुल पर चढ़ रही थी, तभी अचानक बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया. चालक ने जैसे-तैसे गाड़ी को संभालने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार और ब्रेक फेल होने के चलते बस रैलिंग तोड़कर गंगा के ऊपर हवा में लटक गई. इस बस में कुल 16 यात्री सवार थे, और जैसे ही बस पुल के किनारे जाकर लटकी, पूरे बस में चीख-पुकार मच गई. लेकिन किस्मत ने साथ दिया और बस पूरी तरह नीचे गिरने से बच गई. नीचे गंगा नदी का गहरा बहाव था, अगर बस कुछ और इंच नीचे जाती, तो सभी यात्री गंभीर संकट में पड़ सकते थे.

मौके पर पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे की खबर मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. राहत की बात ये रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई. हालांकि, ड्राइवर को हल्की चोटें जरूर आईं, जिसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया.

ब्रेक फेल होना बताया गया हादसे का कारण

इस हादसे को लेकर शुरुआती जानकारी में जो बात सामने आई है, उसके अनुसार बस के ब्रेक के नीचे जो ईंट लगाई गई थी, वह खिसक गई थी. बस कंडक्टर अनुप सिंह ने बताया कि ब्रेक सिस्टम में गड़बड़ी आने से गाड़ी रुक नहीं पाई. उन्होंने कहा कि गाड़ियों की टक्कर से बचने के लिए बस को घुमाना पड़ा, लेकिन वह सीधे पुल की रैलिंग तोड़ती चली गई

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद रोडवेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारियों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ब्रेक सिस्टम की यह लापरवाही कैसे हुई. साथ ही, यह भी सवाल उठ रहा है कि बस को मेंटेनेंस के बिना क्यों चलाया गया. यात्रियों की जान को इस तरह दांव पर लगाना एक बहुत बड़ी लापरवाही मानी जा रही है.

news desk

Recent Posts

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

2 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

3 hours ago

UP Election 2027: सीट बंटवारे की अटकलों के बीच अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, बोले- ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की…

4 hours ago

GST Arrest Power: क्या खत्म होगी टैक्स अफसरों की गिरफ्तारी की शक्ति? 7 अक्टूबर की बैठक में बड़ा फैसला संभव

जीएसटी लागू होने के करीब नौ साल बाद टैक्स प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को…

4 hours ago

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार…

14 hours ago

77 की उम्र में ChatGPT से बिजनेस प्लान बना रहे थे दादाजी, तीन बार कहा ‘सर’ तो वायरल हो गई तस्वीर; सोशल मीडिया ने किया सलाम

हैदराबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आमतौर पर युवाओं की चर्चा होती है, लेकिन हैदराबाद के…

14 hours ago