खेल

हिकारू नाकामुरा के ‘किंग पीस’ विवाद के बाद डी. गुकेश ने दिया करारा जवाब, सेंट लुइस टूर्नामेंट में पहले दिन किया धमाकेदार प्रदर्शन

विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश ने सेंट लुइस चेस क्लब में चल रहे ‘क्लच चेस, चैंपियंस शोडाउन’ टूर्नामेंट के पहले दिन शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया. कुछ हफ्ते पहले हिकारू नाकामुरा के एक मैच में ‘किंग पीस फेंकने’ वाले विवाद के बाद, गुकेश ने बिना कुछ कहे अपने खेल से जवाब दिया. दरअसल कुछ दिन पहले एक मैच में हिकारू नाकामुरा ने जीत के बाद गुकेश का किंग पीस (राजा मोहरा) दर्शकों की ओर फेंक दिया था. वह पल काफी विवादों में रहा.

बता दें कि गुकेश पहले राउंड में उन्हें मैग्नस कार्लसन से 1.5-0.5 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने नाकामुरा को 1.5-0.5 से हराया और तीसरे राउंड में फैबियानो कारुआना को 2-0 से मात दी. पहले दिन के अंत में गुकेश 6 में से 4 अंकों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि कार्लसन 3.5, नाकामुरा 3 और कारुआना 1.5 अंकों पर हैं.

यह टूर्नामेंट 27 से 30 अक्टूबर तक चल रहा है और इसमें दुनिया के शीर्ष 4 खिलाड़ी गुकेश, मैग्नस नाकामुरा और कारुआना भाग ले रहे हैं. यह रैपिड फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें कुल 9 राउंड (18 गेम) होंगे. हर दिन जीत के अंक बढ़ते हैं पहले दिन 1, दूसरे दिन 2 और तीसरे दिन 3 अंक प्रति जीत. टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि $412,000 (करीब ₹3.63 करोड़) है. इसमें विजेता को $120,000 (₹1.06 करोड़), दूसरे स्थान को $90,000 (₹79 लाख), तीसरे को $70,000 (₹62 लाख) और चौथे को $60,000 (₹53 लाख) मिलेंगे. हर राउंड में जीतने वाले को $1,000 का बोनस भी दिया जाएगा.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

11 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

11 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

12 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

12 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

12 hours ago