Trending News

गंभीर-अगरकर की जोड़ी ने किया टीम का बेड़ा गर्क? शमी का बाहर होना पड़ रहा भारी, SA के खिलाफ फॉलोऑन का खतरा!

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है. टीम इंडिया पहला टेस्ट हार चुकी है और दूसरे टेस्ट में भी उसके ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा है. गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है.दक्षिण अफ्रीका के 489 रनों के बड़े स्कोर के सामने भारतीय बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह ढहता हुआ दिख रहा है.

ताज़ा समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने अपने सात विकेट सिर्फ 128 रन पर गंवा दिए थे। ऐसे में टीम इंडिया एक बड़ी पराजय की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.

बड़ा सवाल यह है कि टीम इंडिया की यह हालत कैसे हुई? टीम चयन पर कई सवाल उठ रहे हैं. माना जा रहा है कि कोच और चयनकर्ताओं की खराब रणनीति की वजह से टीम इंडिया ऐसी स्थिति में पहुंची है. क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार सीधे तौर पर कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है.

दरअसल, खिलाड़ियों पर बढ़ते दबाव के बीच अचानक से विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने टीम इंडिया के मध्यक्रम को काफी कमजोर कर दिया है। हालत यह है कि इन दोनों के जाने के बाद मध्यक्रम में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं बचा है, जो टीम की बल्लेबाजी को संभाल सके.

इसके अलावा भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक तेज गेंदबाज को टेस्ट टीम से बाहर रखकर दक्षिण अफ्रीका का काम और आसान कर दिया है.

मोहम्मद शमी को लगातार बाहर रखना भी टीम इंडिया को भारी पड़ रहा है. प्रसिद्ध कृष्णा और आकाशदीप जैसे गेंदबाजों के पास उतना अनुभव नहीं है, जितना मोहम्मद शमी के पास है। कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर लगातार शमी को लेकर गलत फैसले लेते दिख रहे हैं और उन्हें टीम में जगह देने से बच रहे हैं.

जबकि शमी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 विकेट चटकाकर अपनी फॉर्म और फिटनेस दोनों साबित की है. इसके बावजूद उनका बाहर रहना समझ से परे है. शमी अब तक भारत के लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट ले चुके हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ छक्के लगाने में भी माहिर हैं.

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

8 minutes ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

14 minutes ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

1 hour ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

3 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

6 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

6 hours ago