Trending News

वैभव सूर्यवंशी के साथ राष्ट्रपति की ये तस्वीर हो रही वायरल, देखें-खास फोटो

नई दिल्ली। बिहार के 14 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी खतरनाक बल्लेबाजी को देखकर उनकी तुलना अभी से ही सचिन और विराट जैसे बड़े खिलाड़ियों से की जाने लगी है।

विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव के बल्ले से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रन की तूफानी पारी देखने को मिली। इस बीच वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, और यह पुरस्कार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रदान किया।राष्ट्रपति ने वैभव सूर्यवंशी की पीठ थपथपाई है और खेल जगत के उभरते सितारे को विशेष सम्मान मिला है।

बताया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी अब विजय हजारे ट्रॉफी के बचे हुए मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें 30 दिसंबर को भारत की अंडर-19 टीम के साथ जुड़ना है और इसके बाद वे वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका रवाना होंगे।राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है, जो बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है और इसे पाने वाले बच्चे की उम्र 5 से 18 साल के बीच होनी चाहिए।

इस पुरस्कार को विभिन्न श्रेणियों में दिया जाता है, जिनमें साहस (Brevity), कला और संस्कृति, नई खोज, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण शामिल हैं।

news desk

Recent Posts

क्या है ‘मिनी स्ट्रोक’ जिसे लोग अक्सर समझ लेते हैं मामूली कमजोरी? जानिए इसके साइलेंट लक्षण

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, ऑफिस का स्ट्रेस और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल ये सब हमारी…

34 minutes ago

Meta को लगा तगड़ा झटका! WhatsApp पर ChatGPT-Claude का इस्तेमाल अब पड़ेगा दोगुना महंगा

अगर आप भी बिजनेस को बढ़ाने और ग्राहकों से बात करने के लिए व्हाट्सएप पर…

50 minutes ago

स्कूलों के पास नहीं बिकेगा ‘Sting’! सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर FSSAI हुई सख्त

महाराष्ट्र सरकार ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर एक बेहद कड़ा और बड़ा फैसला…

2 hours ago

Revolt ने लॉन्च की नई RVX इलेक्ट्रिक बाइक! शुरुआती कीमत पर मिलेगी प्रीमियम स्पोर्टी बाइक और 160 Km की रेंज

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रिवॉल्ट मोटर्स ने अपनी…

3 hours ago

OPPO Enco Air 5 भारत में लॉन्च! 52dB ANC और 54घंटे की बैटरी लाइफ, वो भी बजट में

अगर आप भी एक ऐसे ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स की तलाश में हैं जो जेब…

3 hours ago