नई दिल्ली: बदलते मौसम में वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। तापमान में लगातार बदलाव का असर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी पड़ता है, जिससे संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजमर्रा की डाइट में कुछ औषधीय पत्तियों को शामिल कर इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसी पांच पत्तियों के बारे में, जिन्हें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, तुलसी की पत्तियां एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती हैं। नियमित रूप से सुबह खाली पेट चार से पांच तुलसी की पत्तियां खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में भी सहायक मानी जाती हैं। सप्ताह में दो से तीन दिन चार से पांच नीम की पत्तियां खाने की सलाह दी जाती है।
यदि सर्दी, खांसी या वायरल संक्रमण की समस्या बनी रहती है और इम्यूनिटी कमजोर महसूस होती है, तो पुदीने की पत्तियां लाभदायक हो सकती हैं। इनमें एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण से बचाव में मदद कर सकते हैं। रोजाना चार से पांच पुदीने की पत्तियों की चाय पीना फायदेमंद माना जाता है।
करी पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह नाश्ते के साथ या उससे पहले आठ से दस करी पत्तों का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। यह सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं में भी लाभकारी माने जाते हैं।
पपीते के पत्तों को शरीर की कमजोरी दूर करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उपयोगी माना जाता है। कई लोग डेंगू जैसी स्थितियों में प्लेटलेट्स कम होने पर भी पपीते के पत्तों के रस का सेवन करते हैं। हालांकि, किसी भी स्वास्थ्य समस्या में इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
7 सितंबर को सऊदी अरब पर हूतियों के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में एक…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026)…
नई दिल्ली। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र अगले 18 महीनों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन का गवाह…
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में दुनिया के बड़े नेताओं का जमावड़ा शुरू…
जयपुर। पंजाब कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने शुक्रवार…
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग की स्पेशल…