नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) में हिस्सा लेने पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक बेहद अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में रक्षा और व्यापार जैसे पारंपरिक मुद्दों के साथ-साथ ‘इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर’ (INSTC) सबसे प्रमुख एजेंडा रहा।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक ऐसे मास्टरप्लान को साकार करने के विजन के साथ दिल्ली पहुंचे हैं, जो रूस को पटरियों, सड़कों और समुद्री मार्गों के जरिए सीधे भारत से जोड़ देगा।
रूस की मंशा मॉस्को से मुंबई तक के व्यापारिक सफर को तेज और सुरक्षित बनाना है। रूसी नेतृत्व INSTC को पूर्ण रूप से चालू करने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि इस मेगा प्रोजेक्ट को भारत का पूरा समर्थन मिलता है, तो आने वाले समय में दोनों देशों के बीच मालगाड़ियों की सीधी आवाजाही वैश्विक अर्थव्यवस्था का परिदृश्य बदल सकती है।
क्या है 7,200 किलोमीटर लंबा INSTC कॉरिडोर? इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) भारत, रूस और ईरान द्वारा 2002 में शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट परियोजना है। 7,200 किलोमीटर लंबा यह नेटवर्क जहाजों, सड़कों और रेलवे लाइनों के एक एकीकृत तंत्र पर काम करता है।
वैश्विक संकट के बीच क्यों अनिवार्य बना जमीनी रास्ता?
वर्तमान में मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) जैसे संवेदनशील समुद्री मार्गों पर खतरा गहरा गया है—जहां से दुनिया का 20% तेल और LPG गुजरता है। इसके साथ ही लाल सागर और बोस्फोरस जलडमरूमध्य में भी व्यापारिक जहाजों पर जहाजरानी जोखिम और पाबंदियों का डर बना हुआ है।
इन समुद्री संकटों से बेअसर सुरक्षित व्यापार सुनिश्चित करने के लिए पुतिन सरकार जमीन और रेल आधारित इस कॉरिडोर को जल्द से जल्द पूरी तरह सक्रिय करने पर जोर दे रही है, ताकि किसी तीसरे देश या समुद्री नाकेबंदी का असर भारत-रूस के अरबों डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार पर न पड़े।
वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) ने कम समय में महिला क्रिकेट की सबसे चर्चित टी20 लीगों…
गुजरात के अहमदाबाद में खेली जा रही पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में भारतीय कोचिंग…
करवाचौथ के पावन पर्व पर हर सुहागन महिला चाहती है कि उसकी पूजा की थाली…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच…
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज में अब…
पटना। बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के बाद जेडीयू…