Trending News

महंगा परफ्यूम लेने के बाद भी नहीं आती खुशबू? जानिए बोतल पर लिखे  उन कोड्स के बारे में जो आपको ‘ठगे जाने’ से बचाएगा!

आजकल बाजार में परफ्यूम खरीदने जाएं तो बोतल पर अक्सर EDC, EDT और EDP जैसे छोटे-छोटे शब्द लिखे दिखाई देते हैं। कई लोग इन्हें देखकर भ्रमित हो जाते हैं और बिना समझे ही परफ्यूम खरीद लेते हैं। लेकिन इन शब्दों का सीधा संबंध परफ्यूम की खुशबू की ताकत और उसके लंबे समय तक टिकने से होता है। अगर आप सही जानकारी के साथ परफ्यूम खरीदेंगे तो आपका पैसा भी सही जगह खर्च होगा और खुशबू भी लंबे समय तक बनी रहेगी।

EDC  क्या होता है?

EDC यानी “Eau de Cologne”, इसमें खुशबू वाले तेल (Fragrance Oil) की मात्रा लगभग 2 से 5 प्रतिशत होती है। इसकी खुशबू हल्की होती है और आमतौर पर 2 से 3 घंटे तक ही टिकती है। गर्मियों में या रोजमर्रा के हल्के इस्तेमाल के लिए यह अच्छा विकल्प माना जाता है।

EDT  क्या होता है?

EDT यानी “Eau de Toilette”,इसमें खुशबू वाले तेल की मात्रा लगभग 5 से 15 प्रतिशत होती है। इसकी खुशबू EDC से ज्यादा गहरी होती है और यह लगभग 4 से 6 घंटे तक बनी रह सकती है। ऑफिस, कॉलेज या रोजाना इस्तेमाल के लिए यह सबसे लोकप्रिय विकल्प है।

EDP क्या होता है?

EDP यानी “Eau de Parfum”,इसमें खुशबू वाले तेल की मात्रा लगभग 15 से 20 प्रतिशत होती है। इसकी खुशबू काफी मजबूत होती है और यह सामान्यतः 6 से 10 घंटे या उससे भी अधिक समय तक टिक सकती है। शादी, पार्टी या किसी खास मौके पर EDP सबसे अच्छा माना जाता है।

कौन-सा परफ्यूम खरीदना चाहिए?

अगर आपको हल्की खुशबू पसंद है और कम समय के लिए परफ्यूम चाहिए तो EDC चुन सकते हैं। रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाने वालों के लिए EDT अच्छा विकल्प है। वहीं अगर आप चाहते हैं कि खुशबू पूरे दिन बनी रहे, तो EDP खरीदना बेहतर रहेगा।

परफ्यूम खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

हमेशा अपनी जरूरत और बजट के अनुसार परफ्यूम चुनें।

परफ्यूम खरीदने से पहले उसे त्वचा पर लगाकर जरूर जांच लें।

मौसम के हिसाब से खुशबू का चुनाव करें। गर्मियों में हल्की और सर्दियों में थोड़ी गहरी खुशबू बेहतर रहती है।

परफ्यूम को ठंडी और सूखी जगह पर रखें ताकि उसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहे।

परफ्यूम की बोतल पर लिखा EDC, EDT और EDP केवल नाम नहीं, बल्कि उसकी खुशबू की ताकत और टिकने की अवधि बताते हैं। इसलिए अगली बार परफ्यूम खरीदने से पहले इनका मतलब जरूर समझें, ताकि आपकी पसंद और जरूरत के अनुसार सही परफ्यूम का चुनाव हो सके।

news desk

Recent Posts

चमोली टनल हादसे ने फिर डराया, याद आया सिल्क्यारा का वो खौफनाक मंजर; 41 श्रमिक 17 दिन तक रहे थे सुरंग में कैद

चमोली: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार को अचानक पानी और मलबा घुसने…

3 hours ago

संसद का मॉनसून सत्र हंगामों में बहा, 80% समय बाधित; राहुल गांधी बोले- मोदी की नींद उड़ा दी, बीजेपी ने बताया विपक्ष की हार

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र शुक्रवार को भारी हंगामे और विरोध के बीच अनिश्चितकाल…

4 hours ago

चमोली में सुरंग के भीतर अचानक आया पानी-मलबे का सैलाब, 22 मजदूर फंसे; 18 सुरक्षित बाहर, बाकी के लिए रेस्क्यू जारी

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम निर्माणाधीन सुरंग में अचानक भारी मात्रा में…

4 hours ago

AI की दुनिया में Anthropic का Claude लाया ‘इनविजिबल वॉटरमार्क’, कॉपी-पेस्ट करने पर भी नहीं मिटेगा निशान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया लगातार तेजी से बदल रही है और इसके साथ ही AI…

10 hours ago

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार आपने रेडियो देखा और उसका…

11 hours ago

टाटा मोटर्स को लगा ‘बड़ा झटका’! सेल्स में आई रॉकेट सी तेज़ी, पर मुनाफ़े में 80% की हुई भारी गिरावट

ऑटोमोबाइल सेक्टर के दिग्गज Tata Motors ने हाल ही में अपने वित्तीय नतीजे जारी किए…

11 hours ago