कोलकाता / बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस जब एक साधारण दिखने वाले दो मंजिला मकान पर छापेमारी करने पहुंची, तो अंदर का नजारा देख अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। कभी नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में बस चालक रहा मीनार मंडल उर्फ टुल्लू मंडल करोड़ों रुपये के काले धन का मालिक निकला। पुलिस को उसके घर से बोरी भर-भरकर नोट और बेतहाशा सोना मिला है।
छापेमारी के दौरान बीरभूम के देवचा गांव स्थित मीनार मंडल के घर से बरामद संपत्ति का आंकड़ा हैरान करने वाला है:
पुलिस जांच के अनुसार, पूर्व ड्राइवर मीनार मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन ने कुछ साल पहले बस चालक की नौकरी छोड़कर अपने रिश्तेदार के साथ बीरभूम के पत्थर और बालू (रेत) खनन कारोबार में कदम रखा था।
अक्टूबर 2022 में दर्ज एक हत्या के मामले में बीरभूम पुलिस ने टुल्लू को गिरफ्तार किया था। जमानत पर बाहर आने के बाद से ही वह पुलिस की रडार पर था और हालिया राज्य चुनावों के नतीजों के बाद से अंडरग्राउंड चल रहा था।
छापेमारी के दौरान बीरभूम पुलिस ने मीनार मंडल और उसके बेटे को मौके पर ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस और जांच एजेंसियां अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस काले धन और अवैध बालू कारोबार के तार और किन-किन बड़े चेहरों से जुड़े हुए हैं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों…
न्यूयॉर्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी…
नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS 2026) शिखर सम्मेलन के भव्य गाला डिनर…
नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के मंच से चीन…
लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…