Trending News

कोहरे का कहर: दिल्ली-NCR में 129 फ्लाइट्स रद्द, 32 ट्रेनें लेट, सफर से पहले चेक करें अपडेट

दिल्ली एनसीआर इस समय घने कोहरे की चपेट में है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चलने को मजबूर हैं, जबकि ट्रेनों की गति भी प्रभावित हुई है और कई रूट पर ट्रेनों के संचालन में देरी देखने को मिल रही है।

वहीं, हवाई यात्रा पर भी इसका असर पड़ रहा है। विमान उड्डयन कंपनियों को उड़ान शेड्यूल पर पुनर्विचार करना पड़ रहा है और कुछ फ्लाइट्स रद्द या देरी का सामना कर सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली‑एनसीआर घने कोहरे की चपेट में है, जिससे विज़िबिलिटी बेहद कम हो गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने लो विज़िबिलिटी को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है।दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 15 से अधिक फ्लाइट रद्द हुईं और 30 से ज्यादा उड़ानें देरी से उड़ रही हैं।

घने कोहरे के कारण हवाई यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट पर अब तक 66 आगमन और 63 प्रस्थान उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। कई विमानों को टैक्सीवे पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहना पड़ा।

साथ ही, देहरादून एयरपोर्ट ने भी कम विज़िबिलिटी को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी एयरलाइन से उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें, क्योंकि फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हो सकते हैं।


अगर आप किसी रेल या हवाई सफर की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने सफर से पहले रेलवे और एयरलाइंस की ताज़ा जानकारी जरूर चेक करें ताकि पता चल सके कौन सी ट्रेन या फ्लाइट समय पर चल रही है और कौन सी कैंसिल हो गई है।

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आज घने कोहरे की चपेट में है। रेल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित, 32 ट्रेनें देरी से चल रही हैं…घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है, जिसके चलते अब तक 32 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।12417 प्रयागराज एक्सप्रेस- 4 घंटे 2 मिनट लेट

  • 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस- 4 घंटे 2 मिनट लेट
  • 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस- 3 घंटे 10 मिनट लेट
  • 22436 नई दिल्ली-बनारस मंदिर वंदे एक्सप्रेस- 30 मिनट लेट
  • 12309 नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस-करीब 4 घंटे लेट
  • 12275 इलाहाबाद-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस-करीब 4 घंटे लेट
  • 13257 आनंद विहार टर्मिनस जनसाधारण एक्सप्रेस-40 मिनट लेट
  • 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-लगभग 5 घंटे लेट
  • 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस-4 घंटे 30 मिनट लेट
  • 14117 कालिंदी एक्सप्रेस-3 घंटे 2 मिनट लेट
  • 12225 कैफियत एक्सप्रेस- 5 घंटे 40 मिनट लेट
  • 22823 न्यू दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस-7 घंटे 48 मिनट लेट
  • 15705 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस-6 घंटे 20 मिनट लेट
  • 12414 पूजा सुपरफस्ट एक्सप्रेस- करीब 7 घंटे लेट
  • 12751 जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस- 3 घंटे 10 मिनट लेट
  • 22181 हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस- 4 घंटे 14 मिनट लेट
  • 14017 आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस- करीब 5 घंटे 15 मिनट लेट
  • 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब 9 घंटे देरी से चल रही है
  • 12303 पूर्वा एक्सप्रेस- 5 घंटे 21 मिनट लेट
  • 12555 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस- करीब 3:30 घंटे लेट
  • 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस- करीब 7 घंटे लेट

news desk

Recent Posts

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

2 hours ago

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

4 hours ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

5 hours ago

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

5 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…

6 hours ago

अब विदेशी AI पर निर्भरता कम होगी: Sarvam Vision और Bulbul v3 के साथ ‘Sovereign AI’ की दिशा में भारत की बड़ी छलांग

भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…

6 hours ago