खेल

कूच बिहार ट्रॉफी : आयान के दम पर UP Pre Quarter Final में, देखें किससे होगा अगला मुकाबला…फुल डिटेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की टीम ने कूच बिहार ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में पश्चिम बंगाल को पहली पारी में बढ़त देने के आधार पर हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब प्री-क्वार्टरफाइनल में उत्तर प्रदेश की टक्कर राजस्थान से 24 से 27 दिसंबर के बीच सहारनपुर में होगी।

बरेली में खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 216 रन बनाए। इसके पहले पश्चिम बंगाल की टीम 171 रन पर ऑल आउट हो गई थी। मैच के तीसरे दिन खराब रोशनी की वजह से कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी। ऐसे में पहली पारी की बढ़त के आधार पर यूपी ने नॉकआउट में प्रवेश कर लिया।

यूपी की पहली पारी में अनमोल ने 146 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्का की मदद से 68 रन बनाए। वहीं, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज युवराज ने 107 गेंद में 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। इन दोनों की शानदार पारियों की मदद से यूपी 8 विकेट पर 216 रन बनाने में सफल रही।

गेंदबाजी में रवि ने 3 विकेट चटकाए, जबकि यश, आयान अकरम और भावी ने क्रमशः 2-2 विकेट झटके।

आयान अकरम: यूपी क्रिकेट की नई सनसनी

बीसीसीआई द्वारा आयोजित कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी में आयान अकरम ने अपनी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन जारी रखा है। पांच मैचों में उन्होंने 26 विकेट लिए और 18.1 की शानदार औसत से बल्लेबाजों को आउट किया। उनका नाम सीरीज के टॉप-10 गेंदबाजों में भी शामिल है।

आयान अकरम ने असम के खिलाफ सात विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी थी। इसके अलावा चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। पिछले वर्ष विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन के बल पर उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी और इस साल बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19 वीनू मांकड़ वनडे टीम में उनका चयन किया गया था।। शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें बीसीसीआई अंडर-19 चैलेंजर टीम डी में भी शामिल किया गया

बल्लेबाजी में चमका अनमोल

उत्तर प्रदेश के उभरते बल्लेबाज अनमोल ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच मैचों में 48.57 की औसत से 340 रन बनाए हैं और इस दौरान एक शतक भी जमाया है। प्री-क्वार्टर फाइनल में उनकी बल्लेबाजी से रनों की उम्मीद जताई जा रही है।

यूपी ने बनाई टॉप-2 की जगह

कूच बिहार ट्रॉफी की अंक तालिका में गोवा की टीम पांच मैचों में तीन जीत के साथ 24 अंक लेकर टॉप पर है। उत्तर प्रदेश की टीम पांच मैचों में तीन जीत और 22 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

9 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

9 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

9 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

9 hours ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

9 hours ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

10 hours ago